{"_id":"598627104f1c1b1b228b4573","slug":"201501964048-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक भिड़ी, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक भिड़ी, महिला समेत दो घायल
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक भिड़ी, महिला समेत दो घायल
मेजबान चौक के समीप शनिवार दोपहर हुआ हादसा, घायल पीजीआई रोहतक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के मेजबान चौक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
सिविल अस्पताल में भर्ती रविदास बस्ती निवासी रिटायर्ड शिक्षिका रानी जैन ने बताया कि शनिवार को वह किसी काम से भिवानी गई थी। काम निपटाकर वह भागवी निवासी चतर सिंह के साथ बाइक से घर जा रही थी। इस दौरान मेजबान चौक के समीप उनकी बाइक एक दूसरी बाइक के साथ भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार रानी जैन व चतर सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।