{"_id":"596fa1434f1c1b02688b456b","slug":"201500488003-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में ब्वॉयज कॉलेज खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में ब्वॉयज कॉलेज खोलने की मांग
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दक्षिण हरियाणा विकास लोक मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रेवाड़ी में ब्वॉयज कॉलेज खोलने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की मांग की है। लोकमंच के महासचिव प्रो. रणबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 28 मई 2015 को रेवाड़ी रैली में यहां राजकीय ब्वॉयज कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि मुख्यमंत्री ने 10 फरवरी 2017 को राज्य में इस कॉलेज की घोषणा के बाद घोषित किए गए 22 राजकीय कॉलेजों का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर जोर दे रहे हैं। फिर भी रेवाड़ी में राजकीय कॉलेज का निर्माण क्यों नहीं हो रहा। इसके अभाव में प्रतिवर्ष शहर के साधारण परिवारों के करीब एक हजार लड़के उच्चतर शिक्षा लेने से वंचित रह जाते हैं। सिंह ने बताया कि रेवाड़ी में 1964 में केएलपी कॉलेज बना था, इसके बाद पिछले 53 साल में रेवाड़ी शहर में किसी भी तरह का ब्वॉयज कॉलेज नहीं खोला गया है। जबकि 1964 के बाद शहर की आबादी छह गुना तथा शहर चार गुना बढ़ चुका है। शहर की वर्तमान आबादी दो लाख से अधिक है। जब राज्य के लगभग सभी जिला मुख्यालयों पर राजकीय ब्वॉयज कॉलेज हैं। तो जिला मुख्यालय रेवाड़ी में क्यों नहीं। ऐसे में सुविधा अनुसार रेवाड़ी के हुडा सेक्टर 20 में राजकीय ब्वॉयज कॉलेज रेवाड़ी का शिलान्यास शीघ्र कराएं।