{"_id":"5956a20e4f1c1b54738b4cdf","slug":"201498849806-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब कास्टिंग से हुई ईआरओ नेट की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब कास्टिंग से हुई ईआरओ नेट की शुरूआत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब कास्टिंग से हुई ईआरओ नेट की शुरूआत
नारनौल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. नसीम जैदी ने शुक्रवार को वेब कास्टिंग के माध्यम से ईआरओ नेट की शुरूआत की। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर इस शुभारंभ अवसर पर राजनीतिक दल, सिविल सोसायटी संगठन, आवासीय कल्याण संघ से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। यहां लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराधीश डा. सुनील कुमार ने की। ईआरओ-नेट शुरू होने से वोट से संबंधित ऑफ लाइन व आन लाइन आने वाले फार्म को ईआरओ-नेट के माध्यम से अब आनलाइन फीड किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर आपरेटर से लेकर अधिकारियों तक के अलग से पासवर्ड होंगे और वे अपने ही लाग इन से काम करेंगे। अब देश का कोई भी नागरिक अपना वोट बनवाने के लिए आनलाइन भी आवेदन कर सकता है।
इस अवसर पर वेब कास्टिग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. नसीम जैदी ने कहा कि ईआरओ नेट का मुख्य उद्देश्य यही है कि मतदाता सूचियां स्वच्छ व त्रुटि रहित तैयार हों, ताकि भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतों का पूर्ण निदान हो सके। जैदी ने कहा कि अब सभी कालेज, आईटीआई व अन्य शिक्षण संस्थाएं खुल चुकी हैं। इनसे जुड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग लें और नए मतदाताओं का शत-प्रतिशत नाम जोड़ना सुनिश्चित करें। पंजीकृत मौत के मामले में यह सुनिश्चित करें कि इस अभियान के दौरान ऐसे नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि ईआरओ नेट पर हर रोज डाटा फीड होगा तथा हर रोज की रिपोर्ट तैयार होगी जिसमें जिलावार ब्यौरा चुनाव आयोग के पास रहेगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 1 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें 18 से 21 वर्ष के पात्र बचे हुए युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई व 23 जुलाई को रविवार के दिन विशेष अभियान के लिए तिथि निश्चित की गई है। इस अवसर पर डीआरओ मातुराम नेहरा, डीआईओ जनेंद्र अग्रवाल, नायब तहसीलदार इलेक्शन, हनुमान प्रसाद के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।