{"_id":"59481ebe4f1c1b614b8b463f","slug":"201497898686-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के पिता पर बैंक में नौकरी लगाने के बहाने रेप करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों के पिता पर बैंक में नौकरी लगाने के बहाने रेप करने का आरोप
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती के साथ तीन बच्चों के पिता ने शादी का व बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में पहले भी महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी, मगर अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़िता मामले को लेकर सोमवार को भी एसपी कार्यालय पहुंची मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि एक डीएसपी उसके बयान लेने की बात कहकर कार्यालय छोड़कर ही चला गया। वह काफी समय तक उनका इंतजार करती रही मगर डीएसपी नहीं आए।
आरटीआई मांगी तो भी थमाई दूसरे की एप्लीकेशन
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महिला थाना पुलिस भी आरोप के साथ मिली हुई है। उसने 2 मई को एसपी हिसार को शिकायत दी थी। एसपी ने इसे महिला थाना मार्क कर वहां भेज दिया मगर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। जब उसने आरटीआई से जानकारी मांगी तो पुलिस उसे किसी झुग्गियों में रहने वाली महिला की मारपीट की शिकायत थमा दी।
पीड़िता बोली-खींची अश्लील तस्वीरें
पीड़िता ने कहा है कि आरोपी बैंक में क्लर्क है। वह पहली बार उससे तब मिली जब वह बैंक में खाता खुलवाने गई थी। युवक ने उससे नजदिकियां बढ़ाई और बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने कई बार किसी अधिकारी से मिलवाने का बहाना बनाकर होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने यह बात पुलिस व परिजनों को बताने की बात कही तो उसने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। उसने कई बार उसका यौन शौषण किया और अश्लील फोटो खींच ली। वह उसे राजस्थान ले गया और उससे शादी कर ली। शादी करने के बाद उसे पता चला कि वह तीन बच्चों का पिता है। फिर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
मेरे पास तो युवती की अभी आरटीआई की एप्लीकेशन आई है। सोमवार को ही उस पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले उसे कौन सी आरटीआई में सूचना दी गई है जानकारी नहीं मामला देखना पड़ेगा।
-सुनीता, इंस्पेक्टर महिला थाना हिसार।