{"_id":"59384f7e4f1c1bf40b8b45a9","slug":"201496862590-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डिग्री पारा गिरा तो आई जान में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डिग्री पारा गिरा तो आई जान में जान
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। तीन दिन भीष्ण गर्मी होने के बाद आखिर बुधवार को राहत की बूंदे गिरी। शहर व आसपास के इलाकों में सुबह तीन-चार मिनट तक बारिश की बौछार हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में सात डिग्री तक की खासी गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे तेज हवा व आंधी चली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए तथा मौसम सुहावना हो गया। जिले में अधिकतर जगह पर हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को बदन झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत मिल सकी।
पिछले तीन दिन से 44 डिग्री के पार जा रहा तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क कर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बुधवार का अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, बहल समेत कई जगहों पर बारिश तो नहीं हुई लेकिन तापमान में गिरावट जरूर आई ।
विज्ञापन
--
पावर कट ने किया परेशान
सामान्य मरम्मत के लिए लगभग आधे शहर में बिजली निगम का पावर कट यूं तो सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक रहा। लेकिन, कई इलाकों में यह कट दोपहर तक चला। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।