{"_id":"6670c3e2cff9a106e606d456","slug":"20-youths-roamed-around-shoura-kothi-with-axes-in-their-hands-spreading-terror-rohtak-news-c-17-roh1019-445769-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शौरा कोठी में हाथों में फरसे लेकर घूमे 20 युवक, दशहत फैलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शौरा कोठी में हाथों में फरसे लेकर घूमे 20 युवक, दशहत फैलाई
Tue, 18 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के शौरा कोठी मोहल्ले में 20 युवकों ने हाथों में फरसे लेकर न केवल दहशत फैलाई, बल्कि डेयरी मोहल्ले के युवक कपिल को पीट कर घायल भी कर दिया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
डेयरी मोहल्ला निवासी बिमला देवी ने दी शिकायत में बताया कि शोरा कोठी में डेयरी मोहल्ला निवासी आनंद, सचिन, अजय, विजय, अंकित, आनंद (डब्बू), अंकित का भाई भावेश, बलवान ने अपने 20 साथियों के साथ मिलकर 16 जून की रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर उसके बेटे को चोटें मारी। साथ ही गलियों में फरसे लेकर दो-तीन बार गुजरे। इससे पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।