{"_id":"6a14b06fb2185501f2040e6e","slug":"20-transformers-burnt-due-to-increased-load-in-sampla-rohtak-news-c-17-roh1020-861864-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला में लोड बढ़ने से 20 ट्रांसफार्मर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला में लोड बढ़ने से 20 ट्रांसफार्मर जले
विज्ञापन
सांपला। भीषण गर्मी के चलते लाइनों पर लोड बढ़ने से बिजली संकट गहराने लगा है। कहीं ट्रांसफार्मर जलने ताे कहीं केबल जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। दरअसल कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में लगे उपकरणों की क्षमता 100 से 200 मेगावाट की है। भीषण गर्मी में उपयोग बढ़ने के कारण लोड 270 से 300 मेगावाट तक पहुंच गया है।
क्षमता से लगभग 100 मेगावाट ज्यादा लोड बढ़ने के कारण सब स्टेशनों और मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और केबल भी जल रही है। जैसे बिजली आती है तभी कूलर, एसी, पंखे व फ्रीज सब चालू हो जाते हैं। क्षमता से ज्यादा लोड हो रहा है।
कस्बे में करीब में 35 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए अलग से पावरहाउस बना रखा है। 60 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली की नई लाइन भी डाली गई हैं तपिश बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
इससे बिजली विभाग के उपकरण जवाब देने लगे हैं। सोमवार को निगम द्वारा बहादुरगढ़ से ट्रांसफार्मर लाने पड़े। कस्बे में ओवरलोड होने के कारण करीब आठ ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। रोहद, इस्माईला, नयाबास, समचाना सहित अन्य स्थानों पर करीब 20 ट्रांसफार्मर जवाब दे गए। आवरलोड की वजह से बीच-बीच में कट भी लग रहे हैं।
वर्जन
कस्बे के अलावा हर गांव में ओवरलोड के कारण आपूर्ति में समस्या आ रही है। उपभोक्ता बिजली शुरू होने पर तुरंत ही सारे उपकरण ऑन न करें, उनको एक-एक करके ऑन करें। इससे एक साथ लोड नहीं पड़ेगा और फॉल्ट नहीं होगा। साथ ही उपभोक्ता की भी डिमांड नहीं बढ़ेगी। जहां पर भी समस्या हो रही है, उसको सही कराया जा रहा है। लोगों को परेशानी न हो एक्स्ट्रा में ट्रांसफार्मर रखने पड़ रहे हैं। जोगेंद्र सिंह मोर, एसडीओ, बिजली निगम, सांपला।