फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20 tons of oxygen needed daily, not even 13 tons of fixed quota is being met

रोजाना 20 टन ऑक्सीजन की जरूरत, तय कोटे का 13 टन भी नहीं मिल रहा पूरा

Thu, 29 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
20 tons of oxygen needed daily, not even 13 tons of fixed quota is being met
सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम में शामिल सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं व अधिकारियों की बुधवार को लघु सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि हालात को देखते हुए रोहतक में हर रोज 20 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जबकि जिले के लिए अभी 13 टन ऑक्सीजन ही मंजूर हुई है, लेकिन वह भी पूूरी नहीं मिल रही है। इस कारण मरीज व उनके परिजन परेशान हैं। वीसी सिस्टम से जुड़े सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय में शहर से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक व नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल की डीसी कैप्टन मनोज कुमार, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, एडीसी महेंद्र पाल, एसपी राहुल शर्मा, महम एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत, सीटीएम ज्योति मित्तल, सांपला एसडीएम श्वेता सुहाग, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी शैलेट जोस, सीएमओ डॉ. अनिल बिरला, डीआरओ पूनम बब्बर व डीआईओ जितेंद्र मलिक के साथ बैठक हुई। जबकि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा वीसी सिस्टम से मीटिंग से जुड़े। इस दौरान कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हुई हालात पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चार दिन में 52 टन ऑक्सीजन की जगह 38 टन ही मिली : मेयर
मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि हिसार से पांच दिन तक जिंदल कंपनी की तरफ से ऑक्सीजन मंगवाई गई। तीन दिन पहले ऑक्सीजन को आवश्यक वस्तुओं में शामिल कर दिया गया। अब जिला प्रशासन के माध्यम से ही ऑक्सीजन का वितरण हो रहा है। हिसार से आने वाली ऑक्सीजन सिरसा को दी जा रही है। रोहतक में पानीपत से ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। उन्होंने सीएम से मांग की थी कि रोहतक को हर रोज 20 टन ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाए। अभी रोहतक का कोटा 13 टन तय किया है। उसमें भी चार दिन में रोहतक को 13 टन के हिसाब से 52 टन ऑक्सीजन मिलनी चाहिए थी, लेकिन मात्र 38 टन ऑक्सीजन ही मिली है। इस कारण दिक्कत हो रही है। बुधवार की बैठक में उन्होंने मामले को अधिकारियों व सांसद के सामने रखा। सांसद ने भरोसा दिया है कि ऑक्सीजन का कोटा बढ़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी गंभीर बीमारियों के मरीजों को भी ऑक्सीजन मिले : बतरा
शहर से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि उन्होंने बैठक में अधिकारियों को बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को तत्काल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया जाए। साथ ही दमे व दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी ऑक्सीजन की जरूरत है। उन्हें भी ऑक्सीजन दी जाए।
रेमडेसिविर जिसके लिए आया, उसी मरीज को मिले : सांसद
बैठक में ऑनलाइन जुड़े सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर आमजन भयावह वातावरण न बनाएं और धैर्य बनाए रखें। कोरोना मरीजों के साथ-साथ गैर कोरोना मरीजों का भी ध्यान रखा जाए। जल्द हालात सामान्य होंगे। रेडमेसिविर का टीका जिस मरीज के लिए मंगवाया गया है, उसी को मिलना चाहिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

सही ढंग से होगा आक्सीजन का वितरण, सरकारी व निजी अस्पताल में कोई भेदभाव नहीं : डीसी
वहीं, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार का कहना है कि हालात पर पल-पल नजर रखी जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति की जान की कीमत समान है और प्रशासन की ओर से सरकारी व निजी अस्पतालों में कोई भेदभाव नहीं है। उपलब्ध ऑक्सीजन का उचित बंटवारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ब्लैक मार्केटिंग अथवा भाई-भतीजावाद को हावी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed