फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20 policemen were honored for their commendable work

Rohtak News: सराहनीय कार्य के लिए 20 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Tue, 20 May 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
20 policemen were honored for their commendable work
सराहनीय कार्य करने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई।
सम्मानित होने वालों में राइडर नं 3 थाना माडल टाउन में तैनात सिपाही राहुल कुमार व एसपीओ जसवीर सिंह को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने, राइडर नंबर 6 पर तैनात सिपाही कदर व एसपीओ सतबीर को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिपाही कदर को राइडर ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग में सराहनीय काम करने पर भी प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। ईआरवी नंबर 575 पर तैनात ईएसआई रामनिवास, सिपाही पवन व एसपीओ जयप्रकाश को चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू करने, ईआरवी नंबर 585 पर तैनात ईएसआई सूरजभान, ईएचसी अशोक कुमार व एसपीओ राजबीर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर सम्मानित किया गया। थाना शहर की राइडर नंबर 7 पर तैनात सिपाही तिलक राज को राइडर ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग में सराहनीय काम करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।


ईआरवी नं 574 पर तैनात ईएएसआई सुरेश कुमार, सिपाही पवन कुमार व एसपीओ मुकेश को ईआरवी ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग में सराहनीय काम करने, थाना कसौला में तैनात सिपाही राजेश कुमार को बतौर मालखाना मोहर्र थाने में सराहनीय काम करने पर सम्मानित किया।

थाना कसौला में तैनात पीएसआई पंकज, ईएएसआई रामकिशन व चालक अजय को रात्रि चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपी को काबू करने, राइडर नंबर 29 पर तैनात सिपाही लोकेन्द्र व एसपीओ बालकिशन को चोरी की बाइक के साथ आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed