फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2 killed in Corona in district, 80 new infected, 70 killed

जिले में कोरोना से 2 की मौत, 80 नए संक्रमित मिले, 70 की जा चुकी जान

Thu, 08 Oct 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
2 killed in Corona in district, 80 new infected, 70 killed
2 killed in Corona in district, 80 new infected, 70 killed
रोहतक। जिले में बुधवार को कोरोना के 80 नए मरीजों की पुष्टि के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 6416 पहुंच गई है। इसके अलावा 722 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, इसमें से 53 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 669 होम आइसोलेट हैं। वहीं कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की संख्या 68 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि 4.82 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना जांच सैंपल पाजिटिव मिल रहे हैं। वर्तमान की स्थिति देखें तो 88 प्रतिशत संक्रमित मरीज रिकवर भी हो रहे हैं। अभी तक 5626 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। विभाग अभी तक एक लाख 32 हजार से अधिक कोरोना के सैंपलों की जांच कर चुका है। विभाग की ओर से आरटी पीसीआर व एंटीजन किट से मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना से दो ने तोड़ा दम
शहर के 69 साल के एक बुजुर्ग के अलावा आर्य नगर निवासी 78 साल के बुजुर्गों ने पीजीआईएमएस में कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दोनों हायपर टेंशन व शुगर के मरीज थे। 69 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में समस्या होने पर हाई लेवल पर ऑक्सीजन देने की थैरेपी पर रखा गया, लेकिन दिल की धड़कन कम हो गई और मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं 78 साल के बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में समस्या थी, वह निजी अस्पताल में दाखिल था। संदेह के आधार पर वह पीजीआईएमएस में दाखिल हुआ और जांच में कोरोना पाया गया। मरीज को शुगर व दिल की बीमारी पहले से थी। हाइफलो ऑक्सीजन थैरेपी से मरीज स्टेबल नहीं हुआ और कार्डिक अरेस्ट के चलते मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
प्रेम नगर की डीईआईसी मैनेजर, पीजीआइएमएस में एक, गांधी कैंप में ईएसआई सोनीपत, डॉक्टर सांघी, चुन्नीपुरा का रेडियोग्राफर, पीजीआईएमएस की रेजिडेंट डॉक्टर, एचडीएफसी कर्मचारी, सुखपुरा चौक का इंजीनियर, टिटौली में निजी अस्पताल का स्टाफ आदि मुख्य रूप से संक्रमित मिले हैं।

कोरोना का ग्राफ गिरा
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में कोरोना का ग्राफ गिरा है। जो आंकड़ा तीन डिजिट तक पहुंच गया था, अब वह दो अंकों में आ गया है। लोगों को जागरूक करने को प्रशासन लगातार गतिविधियां आयोजित कर रहा है। पोस्टर, बैनर, मुनादी आदि के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा टेस्टिंग भी बढ़ाई गई है। प्रशासनिक अधिकारी कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को लगातार आगाह कर रहे हैं। इसी का परिणाम है को कोरोना के आंकड़ों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed