{"_id":"5c7998cdbdec220c0c322d5c","slug":"191551472845-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज की चौधर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज की चौधर का मामला
विज्ञापन
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा की चौधर का विवाद सड़क पर आ गया है। सोमवार को आचार्य योंगेद्र व आचार्य आजाद ने समर्थकों के साथ न केवल शहर में सभा के प्रधान मास्टर रामपाल दहिया के खिलाफ जुलूस निकाला, बल्कि डीसी कार्यालय में मांग पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उधर, मास्टर रामपाल समर्थक एवं सभा के मंत्री उमेद शर्मा ने प्रदर्शन को नाकाम करार दिया। साथ ही चेताया कि सभा के प्रधान व दूसरे आर्य सामाजियों की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आचार्य योगेंद्र ने बताया कि दोपहर 12 बजे सैकड़ों आर्य समाजी सुखपुरा चौक के नजदीक पीडब्ल्यूडी के पार्क में एकत्रित हुए। वहां से आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मास्टर रामपाल दहिया की कथित मनमानियों और संपत्तियों की गड़बड़ियों के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इसके लिए लघुसचिवालय पहुंच कर डीसी के नाम नायब तहसीलदार पवन कुमार मांग पत्र दिया।
आर्य समाजी नहीं आए प्रदर्शन में, करेंगे कानूनी कार्रवाई : उमेद शर्मा
आर्य प्रतिनिधि सभा के खिलाफ पूर्व सभामंत्री आचार्य योगेन्द्र आर्य, आचार्य आजाद सिंह आर्य, आचार्य राजेन्द्र के नेतृत्व में शहर के अंदर जुलूस निकाला गया। इसमें आर्य समाज के लोग शामिल नहीं हुए। ऐसे में गैर आर्यों को बुलाया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के खिलाफ गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ सभा ने कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।