फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल नेशनल में सिल्वर व नेशनल यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद अब दीपांशी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

स्कूल नेशनल में सिल्वर व नेशनल यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद अब दीपांशी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Tue, 26 Feb 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्कूल नेशनल में सिल्वर व नेशनल यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद अब दीपांशी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
रोहतक। एमडीयू के खेल परिसर में 400 मीटर दौड़ का अभ्यास करने वाली 16 वर्षीय एथलीट दीपांशी आगामी 15 से 17 मार्च तक हांगकांग में होने वाली यूथ एशिया चैंपियनशिप मेें देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले दीपांशी ने नेशनल स्कूल एथलेटिक गेम्स में सिल्वर व छत्तीसगढ़ में हुई नेशनल यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन

दीपांशी के कोच डॉ. रमेश सिंधु ने बताया कि शहर की युवा एथलीट दीपांशी का चयन भारतीय टीम में 400 मीटर दौड़ की स्पर्धा के लिए हुआ है। वे पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। आगामी 15 मार्च से 17 मार्च तक हांगकांग में यूथ एशिया चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मूल रूप से झज्जर के दहखोरा गांव की दीपांशी का परिवार पिछले पांच वर्षों से शहर की देव कॉलोनी में रह रहा है। दीपांशी पहली बार भारतीय टीम में चुनी गई हैं। उन्होंने वर्ष 2018-19 में हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल किए हैं। दीपांशी वर्तमान में दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में लगे भारतीय टीम के कैंप में भाग ले रही हैं। उनके भारतीय टीम में चुने जाने से दीपांशी के परिवार, पास पड़ोस, स्टेडियम में कोच व खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed