{"_id":"5c71b665bdec22128b55a183","slug":"191550956133-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 61 किलो में एमडीयू की नितिका ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 61 किलो में एमडीयू की नितिका ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू के डॉ. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में चल रही महिला एवं पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के चौथे दिन महिला वर्ग में चार भारवर्गों के मुकाबले खेले गए। ।
प्रतियोगिता के चौथे दिन के मुकाबले दोपहर बाद शुरू हुए। प्रतियोगिता में -61 किलो भारवर्ग में एमडीयू की नितिका पहलेे स्थान पर, मुम्बई विवि की सिद्धी गुुरु दूसरे स्थान पर, सिरसा स्थित सीडीएलयू की पूजा तीसरे स्थान पर दिल्ली स्थित डीटीयू के मौली खन्ना चौथे स्थान पर रही। -68 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र की तिलक विवि की भुवनेश्वरी पहले, हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विवि की कोमल दूसरे, जेएनटीयू की खिलाड़ी डिंपल एस तीसरे व भोपाल विवि की शिवानी करकरे चौथे स्थान पर रही। वहीं एकल कराटे में महाराष्ट्र स्थित तिलक विवि की भुवनेश्वरी पहले, मुंबई विवि की सिद्धी दूसरे, वाराणसी स्थित बीएचयू की प्रिया तीसरे व वाराणसी स्थित एमजीकेवीपी की निधि चौथे स्थान पर रही। 68+ किलो भारवर्ग में पाटिलपुत्र विवि की अनन्या आनंद पहले, एमडीयू रोहतक की हैप्पी दूसरे, चंडीगढ़ स्थित पंजाब विवि की कल्पना तीसरे व चंडीगढ़ विवि की रितिका जोशी चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का संचालन अशोक कुमार व डॉ. मनोज गोयल ने किया। प्रतियोगिता के दौरान एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल, उप खेल निदेशक डॉ. शकुंतला, सहायक खेल सचिव महेंद्र पुनियानी, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, रामानंद, हेमलता, सोनिया देवी, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र ढुल, मौजूद रहे।