फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आउटर किला रोड पर निगम की दुकान में छुट्टी के दिन बना बेसमेंट

आउटर किला रोड पर निगम की दुकान में छुट्टी के दिन बना बेसमेंट

Fri, 17 Aug 2018 03:32 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
आउटर किला रोड पर निगम की दुकान में छुट्टी के दिन बना बेसमेंट
आउटर किला रोड पर निगम की दुकान में रातों-रात बनाया बेसमेंट
विज्ञापन

: नगर निगम की टीम पहुंची जांच करने, डीएमसी बोले नोटिस देंगे
: बिना अनुमति नहीं किया जा सकता कोई निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के आउटर किला रोड पर एक फर्नीचर व्यापारी ने निगम की किराए पर ली दुकान में रातोंरात बेसमेंट बनाकर लेंटर डाल लिया। मामले की भनक लगने पर गुरुवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर निगम के अधिकारियों को रिपोर्ट दी। डीएमसी इंद्रजीत कुल्हाड़िया का कहना है कि दुकानदार को नोटिस देने की हिदायत दी गई है। साथ ही एलओ ब्रांच मामले की जांच पड़ताल करेगी।
सूत्रों ने बताया कि निगम की आउटर किला रोड पर चार दुकानें हैं। एक दुकान को रामचंद्र नाम का व्यक्ति किराए पर लेकर चला रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दो दिन से निगम प्रशासन काफी व्यस्त था। बुधवार को तो सरकारी छुट्टी रही। निगम के अधिकारियों को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक दुकानदार ने निगम प्रशासन की व्यस्तता का फायदा उठाकर दुकान के अंदर बेसमेंट बना लिया है। लेंटर तक डाला जा चुका है। निगम की टैक्स ब्रांच के एक अधिकारी टीम के साथ सुबह पहुंचे और फोटो खींचकर आला अधिकारियों के पास भेज दिए। इसके बाद अधिकारियों ने एलओ ब्रांच को नोटिस देकर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

बाक्स
नहीं चलेगी गड़बड़ी, नोटिस देगा निगम
निगम में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं चलेगी। एलओ ब्रांच को हिदायत दी गई हैं कि वे दुकानदार को नोटिस देकर जांच पड़ताल करेंगे। क्योंकि नियमों के तहत किसी तरह का निगम की अनुमति बना कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रजीत कुल्हाड़िया, डीएमसी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed