फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिला परिषद

जिला परिषद

Fri, 13 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद
फ्लैग : जिप चेयरमैन बलराज कुंडू के खिलाफ सदस्यों के असंतोष का मामला, सदस्य बोले
विज्ञापन

हेडिंग : नाम चमकाने के लिए सरपंचों के माध्यम से किया चेयरमैन ने पैसा खर्च, अविश्वास प्रस्ताव का विकल्प खुला
: सरपंचों के माध्यम से करवा रहे प्रधान पैसे खर्च, सदस्यों को किया किनारे
अमर उजाला ब्यूरो
महम। जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ शुरू हुई बगावत थमने की बजाय बढ़ती नजर आ रही है। हलके के चार जिला परिषद सदस्यों में से तीन सदस्य जिप चेयरमैन के खिलाफ सख्ती करते नजर आ रहे हैं। जबकि एक सदस्य ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिप चेयरमैन के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए सदस्य मनोज फरमाणा और धर्मबीर बलंभा ने बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार विर्मश किया। बैठक के दौरान दोनों सदस्य जिला परिषद चेयरमैन की कार्य प्रणाली से खासे नाराज नजर आए। उनका कहना है कि कई और भी सदस्य उनके संपर्क में हैं। जल्द चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकते हैं।
जिला परिषद सदस्य मनोज और धर्मबीर ने कहा कि जिप चेयमैन बलराज कुंडू अपने राजनीतिक फायदे के लिए सदस्यों का हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले ढाई साल के दौरान आई ग्रांट में जमकर बंदरबांट की गई है। वहीं जिला परिषद की ग्रांट का मनमाने ढंग से प्रयोग किया गया है। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसकी जानकारी किसी भी सदस्य को नहीं दी गई। बल्कि जिप चेयरमैन ने अपना नाम चमकाने के प्रयास में सरपंचों के माध्यम से पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा कि अगर आगामी कार्य सदस्यों के माध्यम से नहीं करवाए गए तो जिप चेयरमैन के खिलाफ और ज्यादा बगावत की जाएगी। अभी तक केवल सात सदस्योें ने अपने हक की आवाज उठाई है। अगर सम्मान नहीं दिया तो ओर भी सदस्य विरोध में शामिल हो सकते हैं तथा जिप चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिप चेयरमैन को नहीं करनी चाहिए मनमानी : जसबीर
कस्बे के गांव मदीना के वार्ड-20 से ब्लॉक समिति सदस्य जसबीर ने कहा कि जिप चेयरमैन को सभी सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर चलना चाहिए। नाराज सदस्य अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए विरोध कर रहे हैं। जिप चेयरमैन को अपने फायदे के लिए किसी का हक छीनने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद की बजाय भाईचारे से किया जाना चाहिए समाधान : आनन्द
गांव बलम्भा के वार्ड 27 से ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि आनन्द ने कहा कि सदस्यों को विरोध करने की बजाया जिप चेयमैन के साथ बैठकर मामले का निपटारा करना चाहिए था। इस तरह केविवादों से विकास कार्य प्रभावित होंगे। मामले का निपटान करने के लिए जिप चेयरमैन बलराज कुण्डू के साथ सभी सदस्योें को बैठक करनी चाहिए।

जिप चेयरमैन को सभी का करना चाहिए सम्मान : राजबीर
गांव सीसर खास से ब्लॉक समिति सदस्य राजबीर ने कहा कि जिप चेयमैन को सभी सदस्यों का सम्मान करना चाहिए। किसी भी सदस्य के साथ भेदभाव करने का अधिकार नहीं है। सभी सदस्य जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। सदस्यों को अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने का अधिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed