{"_id":"5b087d964f1c1b986e8b4b03","slug":"191527283094-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में सुरक्षा के तहत सुबह और शाम होगी पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में सुरक्षा के तहत सुबह और शाम होगी पेट्रोलिंग
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो वीसी मीटिंग 001
एमडीयू में सुरक्षा के तहत सुबह और शाम होगी पेट्रोलिंग
- कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए कुलपति प्रो. बिजेन्द्र कुमार पुनिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें उन्होंने सुरक्षा को पूरी प्राथमिकता देने के आदेश दिए। सुरक्षा अधिकारियों को एमडीयू परिसर में विशेष तौर पर शाम के समय पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए।
बैठक में कैंपस सुरक्षा समिति की टीम द्वारा विवि परिसर में पार्कों, यूनिवर्सिटी शॉपिंग सेंटर, परिसरीय सड़कों व अन्य ओपन स्पेस एवं विवि मार्गों पर औचक सुरक्षा जांच करने का भी निर्णय लिया गया। कैंपस में ट्रिपल राइडिंग, ओवर-स्पीडिंग करने वाले वाहनों के अलावा ऐसे वाहन जिन पर काली फिल्म हो, उनको विशेष रूप से चिह्नित कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। किसी भी सूरत में अवांछित गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने साथ पहचान पत्र रखने की हिदायत दी जाएगी। परिसर में बाहरी व्यक्तिओं का अनधिकृत प्रवेश वर्जित है। सुरक्षा कर्मियों को अवांछित व्यक्तिओं पर कड़ी नजर रखने और किसी भी गैर-कानूनी हरकत पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। जिला पुलिस प्रशासन को भी छेड़छाड़ तथा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। । इस बैठक में रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, डीन एकेडमिक एफेयर्स प्रो. एके राजन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, चीफ वार्डन बॉयज, चीफ वार्डन गर्ल्ज प्रो. राजेश धनखड़, सुरक्षा नियंत्रक तरण शर्मा, अधिशासी अभियंता जगदीश दहिया, विभिन्न छात्रावासों के वार्डन आदि शामिल रहे।
रोहतक, 25 मई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा संबद्ध इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कालेजों/संस्थानों का सत्र 2018-2019 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एमडीयू की शैक्षणिक शाखा ने इस बारे में परिपत्र जारी कर बताया कि यूआईईटी एवं संबद्ध इंजीनियरिंग कालेजों में एडमिशन 2 जुलाई से 13 जुलाई तक होगा। कक्षाएं 14 जुलाई से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। 6 नवंबर से 13 नवंबर तक अवकाश रहेगा। 14 नवंबर से 8 दिसंबर तक कक्षाएं लगेंगी। परीक्षाएं 10 दिसंबर से 9 जनवरी 2019 तक होंगी। शीतकालीन अवकाश 27 दिसंबर से 9 जनवरी 2019 तक रहेगा। कक्षाएं 10 जनवरी से 16 मार्च 2019 तक लगेंगी। 18 मार्च से 24 मार्च तक अवकाश रहेगा। कक्षाएं 25 मार्च से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून से 10 जुलाई 2019 तक रहेगा।