फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आईसीयू व ओटी जल्द होगा तैयार : स्वास्थ्य निदेशक

आईसीयू व ओटी जल्द होगा तैयार : स्वास्थ्य निदेशक

Wed, 11 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आईसीयू व ओटी जल्द होगा तैयार : स्वास्थ्य निदेशक
आईसीयू व ओटी जल्द होगा तैयार : स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन

सुविधाएं नही, कैसे शुरू होगी डिलीवरी सेवा: स्टाफ
चरखी दादरी।
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ सूरजभान कंबोज ने मंगलवार को शहर के दोनों सिविल अस्पतालों में मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ से मौजूदा सुविधाओं के संबंध में सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने मातृ-शिशु अस्पताल की बिल्डिंग व खाली पड़ी करीब नौ हजार गज जमीन का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दादरी शहर के लिए स्वीकृत 30 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल की जल्द नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। यहां पर शिशु-नर्सरी, आधुनिक मशीनें व ऑपरेशन थिएटर सहित आईसीयू की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को आदेश मिल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक दोपहर करीब ढाई बजे पहले शहीद उद्यम सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया और इमरजेंसी, लेबर रूम और ओपीडी का जायजा लिया। उन्होंने यहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे भी स्टाफ से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की ओर से रखी गई मशीनों व चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वो सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित मातृ-शिशु अस्पताल भी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पुरानी बिल्डिंग और इसके बाद खाली पड़ी करीब नौ हजार गज जगह का भी जायजा लिया। बता दें कि दिवंगत पूर्व सीएम हुक्म सिंह के कार्यकाल में यहां नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हुआ था लेकिन सीमेंट के पिल्लर खड़े करने पर ही यह काम रूक गया। इसके बाद किसी सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेश डॉ सूरजभान कंबोज ने बताया कि चरखी दादरी जिले में 100 बेड के अस्पताल की नई बिल्डिंग हाल ही में तैयार कराई गई थी। अब यहां जिला मुख्यालय के मुताबिक सभी चिकित्सा सेवाएं जिले के लोगों को मुहैया कराने पर विभाग का फोकस है।
विज्ञापन

शिशु-नर्सरी सहित ये मुहैया होंगी नई बिल्डिंग में सुविधाएं
विभाग की प्लानिंग मुताबिक यहां एक एसएमओ, लेडी चिकित्सक, गाइक्नोलॉजिस्ट, पैथालॉजिस्ट सहित छह चिकित्सक, दस स्टाफ नर्स व करीब 20 स्वीपर के पद स्वीकृत्त हैं। अब तक यहां कुछ पदों पर ही तैनाती हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ सूरजभान कंबोज ने बताया कि यहां शिशु-नर्सरी के साथ साथ एक्स-रे मशीन सहित अल्ट्रासाउंड व ऑपरेशन केंद्र की सुविधा भी जल्द मुुहया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
मातृ-शिशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की जरूरत है। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है। मैंने जगह का जायजा ले लिया है। उम्मीद है अगले एक वर्ष में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चिकित्सकों सहित अन्य सुविधाआं की जो कमी है उसे जल्द पूरा कर देंगे। इसके अलावा जो डिमांड हमारे पास भेजी गई है उसे जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। स्टाफ नर्सों ने जो समस्याएं रखीं हैं उन्हें हम दूर करवा देंगे। जब तक नई बिल्डिंग नहीं बनती पुरानी में ही डिलीवरी सेवा शुरू की जाएगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
डॉ सूरजभान कंबोज, निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं
बाक्स
स्वास्थ्य निदेशक बोले, सभी सुविधाएं मुहैया मिलें तो यहां डिलीवरी सेवा शुरू करवा दोगे, नर्सों ने गर्दन हिलाकर जताई सहमति
चरखी दादरी।
मातृ-शिशु अस्पताल में न तो स्टाफ को मूलभूत सुविधाएं मिल पाई और न ही स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया है। यहां तक की यहां तैनात चिकित्सक, स्टाफ नर्सों व अन्य महिला कर्मचारियों के लिए पीने के लिए पानी व शौचालय तक नहीं है। ये परेशानियां स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ सूरजभान कंबोज के सामने स्टाफ नर्सों ने बयां की। स्टाफ नर्सों की परेशानियां सुनने के बाद निदेशक कंबोज ने कहा कि अगर सभी सुविधाएं मुहैया करवा दें, फिर तो यहां डिलीवरी सेवा शुरू करवा दोगे। इस पर स्टाफ नर्सों ने गर्दन हिलाते हुए अपनी सहमति जताई। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। डॉ कंबोज ने शहर की आबादी की जानकारी एसएमओ डॉ अनिता गुलिया से ली। इस दौरान एसएमओ ने बताया कि शहर की आबादी करीब 65 हजार है। इस पर निदेशक ने कहा कि 80 हजार की आबादी के अनुसार यहां स्टाफ नर्स नियुक्त हैं। इसके बाद उन्होंने स्टाफ नर्सों से यहां होने वाली डिलीवरी के बारे में पूछताछ की। नर्सों ने बताया कि यहां नियुक्त स्टाफ को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही। नर्सों ने कहा कि अगर यहां मशीनों व सभी दवाओं सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं तो वो डिलीवरी कराने के लिए तैयार हैं। इस पर उन्होंने एसएमओ अनिता गुलिया को पुरानी बिल्डिंग में ही जल्द से जल्द नॉर्मल डिलीवरी सेवा शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर केस गंभीर है तो उसे रेफर कर सकते हैं। उन्होंने स्टाफ नर्सों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द विभाग तमाम मूलभूत सुविधाओं सहित मशीनें मुहैया करवा देगा।

निदेशक पहुंचने से पहले कराई अस्पताल परिसर की सफाई
डॉ कंबोज के पहुंचने से कुछ देर पहले ही नगर परिषद की करीब 20 महिला कर्मचारियों को मातृ-शिशु अस्पताल सफाई के लिए बुलाया गया। दोपहर तीन बजे जब निदेशक अस्पताल परिसर पहुंचे तो उन्हें नप की महिला कर्मचारी अस्पताल परिसर की सफाई करते हुए मिली। इस दौरान निरीक्षण के दौरान जब सफाई दरोगा ने काम रोकने के लिए कहा तो निदेशक ने उसकी बात काटते हुए सफाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed