फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पानीपत से पेज 1 के लिए

पानीपत से पेज 1 के लिए

Sat, 31 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पानीपत से पेज 1 के लिए
पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री को भेजा
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री की कार पर हमला होने की खबर के बाद चंडीगढ़ में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना के समय मुख्यमंत्री मनोहरलाल करनाल में थे। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की जानकारी ली।

चार साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हुआ था हमला
पानीपत में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार पर हमले जैसी घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। वर्ष 2014 में 02 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री शहर के विकास कार्यों को लेकर तत्कालीन स्थानीय विधायक के बुलावे पर आए थे। उन्होंने खुली जीप में एक रैली निकाली थी। सनौली फ्लाईओवर के पास गोहाना के रहने वाले बेरोजगार युवक कमल ने उन्हें थप्पड़ मारा था। नौकरी न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की कार चला चुका है चंदर
स्वास्थ्य मंत्री की कार पर हुए हमले के बाद पुलिस ने उनके चालक चंदर के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अशोक अरोड़ा सहित अन्य वीवीआईपी की कार चला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगी हुई धाराओं में क्या है सजा का प्रावधान
: 186 -सरकारी काम में बाधा डालना। इसमें 3 माह की सजा व 500 रुपया जुर्माना है।
: 353- किसी का अनादर करने के लिए किया गया हमला। सजा 02 साल की है।
: 506- जान से मारने की धमकी देना। सात साल की सजा और जुर्माना अदालत तय करेगी
: 34- एक से अधिक लोगों का वारदात में शामिल होना।
: 3 पीडी एक्ट- सरकारी संपत्ति का का नुकसान करना। तीन साल की सजा और जुर्माना अदालत तय करती है।

स्वास्थ्य मंत्री की कार पर हुए हमले की घटना निंदनीय है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कराए। साथ ही इस बात का खुलासा किया जाए कि वारदात के पीछे कौन है? साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
-प्राण रत्नाकार, सदस्य संविधान बचाओ संघर्ष समिति पानीपत
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed