फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खाप पंचायतें बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम

खाप पंचायतें बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम

Sun, 14 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खाप पंचायतें बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
खाप पंचायतें बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले की विभिन्न खाप- पंचायतें भी चरखी दादरी में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग के समर्थन में उतर आई हैं। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग जायज है। मुख्यमंत्री को जल्द ही इसकी घोषणा करनी चाहिए। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि चरखी दादरी में आज कई साल पहले ही स्टेडियम बन जाना चाहिए था। स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों के समक्ष परेशानियां आ रही हैं। जिले की प्रमुख फौगाट खाप, सांगवान खाप, सतगामा खाप के प्रधानों ने राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग का समर्थन किया है। जल्द ही गांव समसपुर में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाए जाने की जोरदार मांग की है। फौगाट खाप पदाधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपेंगे। इन खाप पदाधिकारियों का कहना है कि चरखी दादरी जिले में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की कमी नहीं है। समय- समय पर खिलाड़ी जिले के लिए मेडल जीतकर ला रहे हैं। ऐसे में यहां राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनना बेहद जरूरी है।
चरखी दादरी में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग जायज है। इस मांग को लेकर जल्द ही फौगाट खाप की तरफ से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के जरिए सरकार से राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग की जाएगी ताकि यहां खिलाड़ियों को सभी प्रकार की खेल सुविधाएं मिल सके। जिले में इस समय खेल स्टेडियम की बेहद जरूरत है। फौगाट खाप खिलाड़ियों, कोच, पार्षदों व सामाजिक संगठनों की राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग का समर्थन करती है। - रामदास फौगाट, फौगाट खाप प्रधान
विज्ञापन

उनकी जल्द ही सीएम मनोहरलाल के साथ मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में वे जिले में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम निर्माण की पुरजोर तरीके से मांग रखेंगे। वे इसे लेकर खुद पैरवी करेंगे ताकि यहां राष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण हो सके। इस बारे में उनका पूरा प्रयास रहेगा। जिले में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम होना जरूरी है। जिले में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं इस लिहाज से यहां स्टेडियम अति जरूरी है। - सोमवीर सांगवान, प्रधान सांगवान खाप
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से कई साल पहले ही चरखी दादरी में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम बन जाना चाहिए था। सरकार को अब इसे जल्दी ही मंजूरी देनी चाहिए ताकि जिले के खिलाड़ियों को सभी प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सके। चरखी दादरी के खिलाडिय़ों ने खेल के क्षेत्र में हिंदुस्तान का पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। सरकार को अब इस मांग को जल्द ही पूरा करना चाहिए। इस निर्णय में देरी नहीं होनी चाहिए। - नर सिंह, सचिव सांगवान खाप

राष्ट्रीय खेल स्टेडियम के लिए जिले में जगह की कोई कमी नहीं है। गांव समसपुर में मंजूर जिला खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को सुविधा हो सके। गांव व शहर में होनहार खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलना जरूरी है ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चरखी दादरी का नाम रोशन कर सके। सरकार को यह मांग जल्द ही पूरी करनी चाहिए। - ओमप्रकाश, सतगामा खाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed