फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल, नेशनल हाईवे जाम

सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल, नेशनल हाईवे जाम

Sat, 25 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल, नेशनल हाईवे जाम
सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल, नेशनल हाईवे जाम
विज्ञापन

नांगल चौधरी। नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग दुर्घटनाओं ने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना हिसार-जयपुर राष्ट्रीय मार्ग नंबर 148 बी पर बूढ़वाल गांव के नजदीक हुई। इस दौरान एक जायलो गाड़ी और ट्रक में हुई भिड़ंत में जायलो गाड़ी में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक राजस्थान के कांसली गांव निवासी राजाराम की मौत हो गई। घायलों को नांगल चौधरी की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नांगल चौधरी सीएचसी में घायलों को एंबुलेंस न मिलने पर हंगामा भी हुआ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद कांसली निवासी राजाराम अपने साले की शादी में शामिल होने परिवार के अन्य लोगों के साथ जायलो गाड़ी से राजस्थान के पचेरी जा रहे थे। बूढ़वाल के पेट्रोल पंप के नजदीक जायलो चालक ने एक ट्राले को ओवरटेक कर आगे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर गड्ढा आने से उसे ओवरटेक करने में सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सामने से एक ट्रक आ गया। वाहनों के आमने-सामने देखकर दोनों चालक घबरा गए और उनकी आपस में भिड़ंत हो गई। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी तथा घायलों को बचाने में जुट गए। राड़ से गाड़ी की बाडी चीरकर पीड़ितों को बाहर निकाला। इस हादसे में मस्तिष्क में स्टेयरिंग की राड़ घुसने के कारण चालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद आई छोटी एंबुलेंस हंगामा
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम पर कॉल करके एंबुलेंस मांगी गई। आधे घंटे बाद एक छोटी एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची, जिसमें एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अन्य घायलों को पुलिस व निजी वाहनों में सीएचसी नांगल चौधरी पहुंचाया गया। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जायलो करीब पांच फीट ट्रक के नीचे घूस गई। जिस कारण मरीजों को बाहर निकालने में समय लग गया। इधर मरीजों को अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली, जिससे आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि चालक ने जान बूझकर एंबुलेंस को छुपा लिया। इसके बाद परिजनों ने निजी वाहनों का प्रबंध किया, जिसमें घायलों को लेकर जयपुर की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
जायलो में सवार सात लोग घायल हुए हैं। जिनमें माया पुत्री कैलाशंचद, सुमन पत्नि राजाराम, हरिराम, सेढूराम, श्योराम, लतिका कुमारी, सुनील कुमार शामिल हैं। सभी पीड़ित राजस्थान के कांसली निवासी हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।
शादी समारोह में पहुंचना था
जानकारी के मुताबिक पचेरी राजस्थान में राजाराम के साले की शादी थी। जिसमें पूरे परिवार को आमंत्रित किया गया। दोपहर 2.30 बजे कांसली से रवाना हुए, लेकिन दुर्भाग्यवश वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता पूर्वक घटना स्थल पर पहुंच गई थी। भीड़ को देखकर ट्रक चालक भाग गया, तथा ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-शफीउद्दीन, थाना इंचार्ज नांगल चौधरी
जिले में मात्र आठ एंबुलेंस सेवारत हैं, जिनकी हालात भी संतोषजनक नहीं। सीएचसी में एक एंबुलेंस उपलब्ध हैं, कॉल मिलते ही चालक रवाना हो गया था। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस की समस्या से उच्चाधिकारी अवगत हैं।

-डा. अरुण कालरा, एसएमओ, नांगल चौधरी
बाक्स
जंगली जानवर आने पलटी गाड़ी, चालक की मौत
नारनौल। गांव गहली के नजदीक शुक्रवार सायं करीब 5 बजे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के सामने अचानक जंगली जानवर आने से गाड़ी पलट गई। इसमें गांव चिंडालिया निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर आवश्यक कार्रवाई की। गांव चिंडालिया निवासी 23 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू शुक्रवार सायं करीब 5 बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को लेकर नारनौल से अपने गांव की ओर जा रहा था। अभी वह गहली चौकी के पास ही पहुंचा था कि अचानक उसकी गाड़ी के सामने एक जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी ने संतुलन खो दिया और वह पलटी खा गई। इसमें संदीप उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं समाचार लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed