फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जन्म के बाद आधे से ज्यादा बच्चों को नहीं मिलता मां का दूध

जन्म के बाद आधे से ज्यादा बच्चों को नहीं मिलता मां का दूध

Wed, 02 Aug 2017 02:42 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
जन्म के बाद आधे से ज्यादा बच्चों को नहीं मिलता मां का दूध
जन्म के बाद आधे से ज्यादा बच्चों को नहीं मिलता मां का दूध
विज्ञापन

संजय कुमार
रोहतक। देश में 58.4 फीसदी बच्चों को जन्म लेते ही मां का दूध नहीं पिलाया जाता। इस कारण नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। समय के साथ इनका वजन कम होना, उम्र के हिसाब से वृद्धि न होना, नजरें कमजोर होना, सुस्त रहना और मोटापा जैसी कई समस्याएं उनको घेर लेती हैं।
पीजीआईएमएस में कम्यूनिटी मेडिसन विभाग की यूनिट दो की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी कलहन के अनुसार नेशनल फैमिली हेल्थ सर्विस ने 2015-16 में एक सर्वे कराया। इसमें पांच साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य का आंकलन किया है। रिपोर्ट से सामने आया कि नवजात के जन्म लेने के बाद आधे से ज्यादा मामलों में मां अपना दूध नहीं पिला पाती हैं। कुछ जगहों पर इस दौरान घुट्टी पिला दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह ठीक नहीं है। इससे नवजात को संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं नवजात को जब जन्म लेने के काफी देर तक मां का दूध नहीं पिलाया जाता तो उसका ब्लड शुगर लेवल का स्तर गिरने लगता है। विशेषज्ञों की माने तो पहले छह माह पानी भी नहीं पिलाना चाहिए। देश में जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी अब पहले छह माह में माताओं द्वारा अपने बच्चों को दूध पिलाने का आंकड़ा 54 प्रतिशत ही पहुंच पाया है। छह माह बाद बच्चे को मां के दूध के साथ तरल आहार 35 से 40 प्रतिशत देना होता है। मां अपने बच्चे को जब तक चाहे दूध पिला सकती है। यह बात और है कि उम्र बढ़ने के साथ दूसरे पदार्थ भी दिए जाते हैं। ऐसा न करने से बच्चाें की लंबाई कम रह जाती है। ऐसे बच्चे देश में 38 प्रतिशत हैं। डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि जो बच्चे मां का दूध पीते हैं वह स्वस्थ होते हैं, जबकि गाय और भैंस का दूध पीने वाले मोटे और सुस्त होते हैं। गाय और भैंस के दूध में प्रोटीन अधिक होता है। बच्चे के लिए यह ठीक नहीं होता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि समय पर मां के बच्चों को दूध पिलाने से दुनिया में हर साल बच्चों की आठ लाख मौतों को रोका जाता है। नार्मल डिलीवरी के साथ सिजेरियन डिलीवरी वाली दोनों महिलाओं को अपने बच्चे को समय पर दूध पिलाना चाहिए।
विज्ञापन


क्रेच सुविधाओं की बहुत कमी
आधुनिकता की दौड़ में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। नौकरीपेश महिलाओं में स्तनपान का प्रतिशत काफी कम है। कामकाजी महिलाओं के अनुसार महानगरों में क्रेच की सुविधाएं होती हैं। यहां वर्किंग वुमेन जाकर अपने बच्चों को दूध पिला लेती हैं, लेकिन छोटे नगरों में इसका अभाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें बच्चे का स्वास्थ्य
- पहले पांच माह में बच्चे का वजन डबल होता है।
- एक साल में बच्चे का वजन तीन गुणा बढ़ता है।
- दो साल में बच्चे का चार गुणा अधिक वजन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed