{"_id":"595002394f1c1b64758b45b2","slug":"191498415673-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर गोली चलवाने वाले आज बन रहे हितैषी : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर गोली चलवाने वाले आज बन रहे हितैषी : दुष्यंत चौटाला
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर गोली चलवाने वाले आज बन रहे हितैषी : दुष्यंत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अपने राज में किसानों पर गोलियां चलाने वाले आज किसानों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। जनता उनकी असलियत जान चुकी है। इनेलो के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार को जिले के रोहड़ाई मोड़ पर युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आए थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग को लागू करने वालों ने अपनी दस साल की सरकार में ये काम क्यों नही किया। इससे ये साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी और हुड्डा किसानों के खिलाफ है। किसानों के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की महापंचायत पर चौटाला ने ये बात कही। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के हितैषी कहने वाली सरकार के राज में आज किसान धरनों पर बैठे हैं उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। साथ ही कहा कि जिस पार्टी के विधायक ही अपनी सरकार में अनदेखी का आरोप लगाते हों वो पार्टी आम जनता के काम कैसे करेगी। सांसद चौटाला के साथ युवा इनेलो प्रभारी प्रदीप गिल और युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा जिला प्रधान किरणपाल यादव और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने की।
हरियाणा के युवाओं की नजर केवल इनेलो की ओर
युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हरियाणा में युवाओं की हालत बहुत बुरी हो गईं है। चुनाव के समय रोजगार देने की बात करने वाली सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। युवा प्रभारी प्रदीप गिल ने कहा कि अब हरियाणा के युवा केवल इनेलो पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और वो दिन दूर नही जब प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी और युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करेगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा ने कहा कि युवा शक्ति के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नही बन सकती।
कार्यक्रम के दौरान ये थे मौजूद
जिला प्रवक्ता रजवंत सिंह डहीनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, कोसली हलका प्रधान जगफूल यादव, बावल हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर, श्याम सुंदर सभ्रवाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक जगदीश प्रसाद डहीनवाल, व्यापार सेल अध्यक्ष सुभाष गर्ग, शहरी प्रधान वरुण गांधी, विनय यादव पार्षद, रामफल कोसलिया, राजबीर कालुवास ,डॉ. संजय मेहरा, डॉ. रविंद्र सिंह, मनबीर लांबा, धर्मपाल देशवाल, संदीप टूमना, बिजेंद्र लांबा, नरेंद्र लांबा आदि मौजूद थे।