फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   19 people injured in fight between two parties

Rohtak News: दो पक्षों के बीच झगड़े में 19 लोग घायल

Mon, 04 Nov 2024 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
19 people injured in fight between two parties
03जेएनडी19-मलिकपुर गांव में झगड़े के दौरान तोड़ी गई बाइक। संवाद
सफीदों (जींद)। मलिकपुर गांव में रंजिश को लेकर देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के काफी लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर प्रभारी आत्माराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के घायल लोगों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मलिकपुर में पिछले काफी समय से दो पक्षों में आपसी रंजिश चली आ रही है। शनिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। तनातनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक पक्ष के जयभगवान, प्रवीण, रवि, विक्रम, रवि, कृष्ण, नरेंद्र, सिकंदर, मोहनलाल, अंजू, आजू, विजय और वसीम और दूसरे पक्ष के गुलाब, सुरजीत, हिश्मा, गौरव, रीना व सुखदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी आत्मा राम मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इस मामले में घायलों के बयान ले रही है।

03जेएनडी19-मलिकपुर गांव में झगड़े के दौरान तोड़ी गई बाइक। संवाद

03जेएनडी19-मलिकपुर गांव में झगड़े के दौरान तोड़ी गई बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed