फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   184 new corona infected including 10 children found

10 बच्चों समेत 184 नए कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 24 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
184 new corona infected including 10 children found
रोहतक। जिले में दो साल से 15 साल तक के 10 बच्चों को 184 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। जबकि 126 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना का बढ़ता खतरा अभी रुका नहीं है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 184 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 10 बच्चे हैं। इसके साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1366 पहुंच गई है। इनमें से 11 अस्पताल व शेष 1355 घरों में ही एकांतवास में रह रहे हैं। रविवार का विभाग ने 594 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 519 आरटीपीसीआर व 75 रैपिड एंटीजन जांच वाले मरीज हैं। जिले के 165 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.52 प्रतिशत व सुधार की दर 93.35 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विभाग ने 382 वैक्सीन डोज लगाई
जिले की जनता को महामारी के खतरे बचाने के लिए चलाया गया टीकाकरण अभियान एक बार फिर धीमा पड़ गया है। रविवार को जिले में महज 382 वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 109 को पहली व 273 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1470537 वैक्सीन डोज लगा चुका है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष तक के 28399 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 चिकित्सकों समेत पीजीआई के 30 कर्मचारी संक्रमित
पीजीआई में स्वास्थ्य कर्मी रोजाना बीमार हो रहे हैं। रविवार को यहां 12 चिकित्सकों समेत 30 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ अब तक पीजीआई के 240 चिकित्सकों समेत 659 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह चिंता की स्थिति बनी हुई है।

पीजीआई में उपचाराधीन दो मरीजों की मौत
कोरोना तेज रफ्तार से संक्रमण फैलाने के साथ जानलेवा भी बनता जा रहा है। पीजीआई में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक सी-ब्लॉक व दूसरा ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती था। यहां कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए रखा गया है। इनके नाम की पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा पीजीआई ने रविवार को दो शवों अंतिम संस्कार के लिए दिए। इनमें से एक का नाम दलीप बताया गया है। जबकि दूसरा 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति है। इसके अलावा दीपांशी नाम की एक युवती का कोरोना संक्रमित शव भी सौंपा गया है। संस्थान में रविवार को 17 मरीज भर्ती हुए। जबकि 10 को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। अब यहां 66 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 14 मरीज ऑक्सीजन पर व एक हाई फ्लो ऑक्सीजन पर है। जबकि चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed