{"_id":"5c929199bdec22145c46dbe2","slug":"181553109401-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत तीन गिरफ्तार-AMBALA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत तीन गिरफ्तार-AMBALA
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक । बीटेक की सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा के पुन: मूल्यांकन एवं पुन: जांच के नाम पर नंबर बढ़ाने का झांसा देकर परीक्षार्थियों से 40 से 50 हजार रुपए तक की वसूली करने वाले बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और दो अन्य छात्रों को सीआईए 3 ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 175 उत्तर पुस्तिकाएं और भी बरामद की गई। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेने के आदेश दिए गए हैं । सीआईए पूछताछ में जुटी है।
सीआईए 3 प्रभारी ललित कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के निकट गली नंबर 3 में विनीत कुमार के कार्यालय के अंदर कुछ लोग बीटेक की पेपरों की री-चेकिंग के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। मामले की सूचना पाते ही सीआईए 3 प्रभारी ललित कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार तथा फरीदाबाद के बीटेक के छात्र दीपक और झज्जर के अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
ललित कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीटेक के पेपर री-चेकिंग के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पूर्व एचओडी और वर्तमान में जुलाना के वृहद देवी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वीके आहुजा के पास पेपर भेजे जाते हैं । पेपर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार भेजते हैं। बताया कि पवन कुमार बीके आहुजा के साथ मिलकर री-चेकिंग और पुन: मूल्यांकन के नाम पर छात्रों को नंबर बढ़ाने का झांसा देते हैं। जिसमें बाबा मस्तनाथ के पास स्थित गली नंबर 3 में रहने वाला कार्यालय संचालक विनीत कुमार भी शामिल है । सभी ने विनीत के कार्यालय में फरीदाबाद के रोहतक में पढ़ने वाले बी टेक के छात्र छात्र दीपक और अजय को बुलाया हुआ था तथा उन्हें पेपर दिखाए जा रहे थे । पुलिस ने दावा किया कि 1 पेपर में पास कराने के बदले परीक्षार्थी से 40 से 50 हजार तक का सौदा किया हुआ था हालांकि रुपए अभी नहीं दिए गए थे। पुलिस ने मौके से असिस्टेंट प्रोफेसर पवन के अलावा दीपक और अजय को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि री-चेकिंग के नाम पर छात्रों को झांसा देकर ठगी करने वाले एकेडमी के संचालक बीके आहूजा ओर कार्यालय संचालक विनीत की तलाश में दबिश दी जा रही है । प्रभारी ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने का दावा किया है । कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
मौके से 75 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद
सीआईए प्रभारी ने बताया कि कार्यालय से 175 पुस्तिका बरामद की गईं । जिनमें से 26 उत्तर पुस्तिकाओं को पकड़े गए छात्र दीपक ओर अजय़ देख रहे थे । मौके से 10 लिफाफे भी बरामद किए गए हैं । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सीआईए थ्री ने री - चेकिंग के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है, जल्द ही टीम को सम्मानित किया जाएगा - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
पिछले काफी समय से छात्रों को झांसे में ले रहे थे आरोपी
पुलिस के अभी तक की जांच में पता चला है कि री- चेकिंग के नाम पर पेपर में पास कराने का आरोपियों ने कई छात्रों को झांसा दिया हुआ था । काफी समय से छात्रों को झांसा दिया रहा था। अब पुलिस जांच में जुटी है कि किस-किस छात्र को आरोपियों ने झांसा दिया हुआ था।
आरोपियों को पकड़ने में इनका रहा योगदान
सीआईए प्रभारी ललित यादव, एएसआई मनजीत कुमार, रघुनाथ, हेड कांस्टेबल रघुवीर, सुशील कुमार, अमित, चालक जोगिंदर आदि।