{"_id":"5babf3ed867a55013c43b9c9","slug":"181537995757-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हन
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
रानियां। क्षेत्र के गांव ओटू में रात्रि को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से चालक नीचे दब गया। जिसे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और अस्पताल में पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बारे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गांव ओटू निवासी 38 वर्षीय रणजीत मंगलवार रात को वह ट्रैक्टर-ट्राली में पत्थर लेकर गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रोड किनारे पड़े बरसात के पानी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से वह नीचे दब गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला और परिजनों को सूचित कर अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।