फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कांग्रेसी पार्षद की गायब हो गई 25 कुर्सियां, सीनियर डिप्टी मेयर की पांच कम

कांग्रेसी पार्षद की गायब हो गई 25 कुर्सियां, सीनियर डिप्टी मेयर की पांच कम

Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षद की गायब हो गई 25 कुर्सियां, सीनियर डिप्टी मेयर की पांच कम
फोटो सहित
विज्ञापन


हेडिंग : कांग्रेसी पार्षद की गायब हो गई 25 कुर्सियां, सीनियर डिप्टी मेयर की पांच कम
: महिला पार्षद सुशीला इंदौरा ने किया जमा कराने से इंकार, बोली पब्लिक को कहां बैठाएं
: मेयर सहित कई पार्षद बोले, निगम जब चाहे ले जाए फर्नीचर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम का फर्नीचर खरीद मामला कार्यकाल पूरा होने के बावजूद पार्षदों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस समर्थित पार्षद संजय सैनी के कार्यालय से 25 कुर्सी गायब हो गई हैं। फर्नीचर लेने पहुंची निगम की टीम को सैनी ने कहा है कि निगम अधिकारी रेट तय करके बता दें, वे पैसे जाम करवा देंगे। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा ने फर्नीचर जमा करवा दिया है, लेकिन पांच कुर्सी कम हैं। जबकि मेयर सहित कई पार्षदों ने टीम को बोला है कि वे किसी भी समय फर्नीचर लेकर जा सकते हैं।
2014 में नगर निगम हाउस में प्रस्ताव पास हुआ था कि हर वार्ड के अंदर जन सुविधा केंद्र खोला जाए। इसके लिए निगम की तरफ से करीब 19 लाख का फर्नीचर खरीदा गया। हालांकि बाद में एक पार्षद सूरजमल रोज ने फर्नीचर नहीं लिया। बाकी पार्षदों को निगम ने एक बड़ी कुर्सी, एक मेज, एक अलमारी, पांच विजिटर कुर्सी और 25 प्लास्टिक की कुर्सी भेजी थी। अब पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो गया है। निगम के डीएमसी इंद्रजीत कुल्हाड़िया ने कार्यकाल पूरा होने से पहले मेयर सहित पार्षदों को पत्र लिखकर फर्नीचर वापस जमा कराने के लिए कहा था। इसके लिए रिकार्ड ब्रांच टीम की ड्यूटी लगाई गई। कार्यकाल पूरा होने के बाद जब पार्षदों ने फर्नीचर जमा नहीं कराया तो रिकार्ड ब्रांच की टीम ने पार्षदों को फोन करके फर्नीचर जमा कराने के लिए कहा। ज्यादातर पार्षदों ने निगम की टीम को हिदायत दी कि वे खुद फर्नीचर लेकर जाएं।
विज्ञापन


सैनी बोले, रेट बता देना, पैसे जमा करवा दूंगा
एक दिन पहले निगम की टीम वार्ड नंबर 13 से पार्षद संजय सैनी के कार्यालय में पहुंची। सैनी ने बताया कि उसने अलमारी, मुख्य कुर्सी सहित अन्य पांच बड़ी कुर्सी गाड़ी में रखवा दी, लेकिन प्लास्टिक की 25 कुर्सी नहीं मिली। टीम ने जमा कराए गए फर्नीचर की लिस्ट तैयार की और उस पर निवर्तमान पार्षद के हस्ताक्षर करवाए। साथ ही फोटो उतारा। जबकि गुरुवार को टीम सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा के कार्यालय से फर्नीचर लेकर आई। टीम के सदस्य ने बताया कि प्लास्टिक की पांच कुर्सी कम हैं। अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर रखना चाहूंगा, निगम रेट बताए
अभी मेरे कार्यालय में निगम द्वारा दिया गया फर्नीचर रखा हुआ है। अभी फर्नीचर नहीं दिया जाएगा। निगम अधिकारियों से पूछेंगे कि पांच साल की समय सीमा के हिसाब से रेट तय कर लें। वे फर्नीचर रखना चाहते हैं।

-जयकिशन शर्मा, निवर्तमान पार्षद वार्ड 17

------
नहीं जमा कराऊंगी अभी फर्नीचर
निगम की टीम फर्नीचर लेने आई थी, लेकिन अभी टीम को मना कर दिया। क्योंकि निगम चुनाव तक लोग उनके पास समस्याओं को लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अभी से फर्नीचर ले जाना उचित नहीं है। निगम चुनाव तक फर्नीचर पार्षदों के पास रहना चाहिए।
-सुशीला इंदौरा, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed