{"_id":"5b1c43404f1c1bc96b8b5516","slug":"181528578880-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग ने रुलाया शहरवासियों को, एक दिन में आई 320 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग ने रुलाया शहरवासियों को, एक दिन में आई 320 शिकायतें
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ने रुलाया शहरवासियों को, एक दिन में आई 320 शिकायतें
बिजली के तार जलने से कई जगह चार से पांच घंटे तक बिजली रही गुल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ओवरलोडिंग ने शनिवार को शहर की विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह से चरमराकर रख दिया। लोड नहीं झेल पाने की वजह से तमाम जगह बिजली के केबिलों में आग लग गई जिसकी वजह से कई-कई घंटे तक बिजली गुल रही। यही वजह रही कि शनिवार को बिजली विभाग के जन सुविधा केंद्र पर अब तक की सबसे ज्यादा 320 शिकायतें आईं, जिनको निस्तारित करने के लिए टीमें दिन भर दौड़तीं रहीं।
बिजली विभाग के जन सुविधा केंद्र के आंकड़े गवाही देते हैं कि पिछले एक माह के अंदर सबसे ज्यादा बिजली की खपत शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक हुई। शायद ही कोई ऐसा इलाका और कॉलोनी रही होगी, जिसके बाशिंदों को बिजली गुल होने की वजह से परेशान नहीं हुई हो। ओवरलोड की वजह से शनिवार को किला रोड, पुराना बस स्टैंड, कन्हैली सब स्टेशन के पास बिजली के केबिलें जल गईं। सूचना पर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई ठप करके विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। विद्युत कर्मियों ने आग बुझाने के बाद केबिलों की मरम्मत का काम शुरू किया। जिसकी वजह से इन केबिलों के माध्यम से पोषित इलाकों की बिजली आपूर्ति औसतन चार से पांच घंटे ठप रही। इसके अलावा कहीं केबिल टूटी तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट हो गया। इससे भी बिजली की आपूर्ति ठप रही।
इंसेट
14 और ट्रांसफॉर्मर लगाने जा रहा बिजली विभाग
शहर में बिजली की बढ़ती खपत के चलते चरमरा रही बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के लिए बिजली विभाग फिलहाल 14 स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर लगवाने जा रहा है ताकि ट्रांसफॉर्मरों व केबिलों पर ज्यादा लोड नहीं पड़े। एसई एसके बंसल ने बताया कि शहर में बिजली की डिमांड एकदम बढ़ गई है, जिसके कारण फॉल्ट होने की शिकायतों में एकदम इजाफा हुआ है। इस कारण 14 और ट्रांसफॉर्मर लगाने का फैसला लिया है, जल्द ही स्थानों को चिह्नित कर लिया जाएगा।