फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घोषणाओं पर भी बने कोड ऑफ कंडक्ट, झूठी निकलने पर की जाए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

घोषणाओं पर भी बने कोड ऑफ कंडक्ट, झूठी निकलने पर की जाए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
घोषणाओं पर भी बने कोड ऑफ कंडक्ट, झूठी निकलने पर की जाए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई
फोटो सहित............
विज्ञापन


फ्लैग : संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत रोहतक पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, बोले
हेडिंग : घोषणाओं पर भी बने कोड ऑफ कंडक्ट, झूठी निकलने पर की जाए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई
: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल के राज में क्यों नहीं की बुजुर्गों की 3 हजार रुपये पेंशन
: लोक-लुभावनी बातों से नहीं चलता प्रदेश, जुलाई में पीएम आ सकते हैं सांपला
: केंद्रीय मंत्री ने मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ, पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेंद्र गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल और सिनेमा मालिक राजकुमार शर्मा के घर जाकर की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा है कि नेता चुनाव में वोट बटोरने के लिए लोक लुभावन घोषणाएं कर देते हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आचार संहिता की तरह कोड ऑफ कंडक्ट होना चाहिए। घोषणा झूठी निकलने पर नेता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वे शनिवार को संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत रोहतक पहुंचे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ, पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेंद्र गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल और सिनेमा मालिक एवं विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी रहे राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की 10 साल सत्ता रही, तब उन्हें बुजुर्गों की पेंशन 3 हजार रुपये करने से किसने रोका था। हुड्डा इस तरह के लुभावने वादे नहीं करेंगे तो उनकी सुनेगा कौन। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनकी पीएमओ कार्यालय में केएमपी और सांपला में सर छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण को लेकर चर्चा हुई है। छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण और केएमपी का उद्घाटन एक साथ करने की योजना बन रही है। सांपला में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा। एक तो सांपला दिल्ली के काफी नजदीक है, दूसरा किसान जमीन देने पर भी राजी हो गए हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से एक टीम सांपला का दौरा भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर भाजपा मंत्री व सांसद करेंगे घर जाकर 25 लोगों से संपर्क
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से संपर्क फॉर समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी के चार हजार विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, मंत्री व पदाधिकारी देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबद्ध लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। एक व्यक्ति 25 लोगों से सीधा संपर्क करेगा। इस प्रकार से एक लाख लोगों से सीधा संपर्क किया जाएगा। सीधे संपर्क के दौरान भाजपा सरकार के चार साल में किए कार्यों से देश को हुआ लाभ बताया जाएगा और उनसे आग्रह किया जाएगा कि अगर उन्हें भाजपा सरकार के कार्य सही लगते हैं तो वे पार्टी का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed