फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दूबलधन के बाद सांसद सैनी की मोखरा रैली को लेकर विवाद

दूबलधन के बाद सांसद सैनी की मोखरा रैली को लेकर विवाद

Fri, 08 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
दूबलधन के बाद सांसद सैनी की मोखरा रैली को लेकर विवाद
फोटो सहित........
विज्ञापन


फ्लैग : दूबलधन के बाद सांसद राजकुमार सैनी की मोखरा रैली को लेकर विवाद
हेडिंग : चार में से तीन पंचायत की प्रशासन को चेतावनी, सांसद गांव में न आएं, बढ़ जाएगा तनाव
: एसडीएम व डीएसपी से मिले लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारी, मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। झज्जर के गांव दूबलधन के बाद अब रोहतक के मोखरा गांव में सांसद राजकुमार सैनी की प्रस्तावित रैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव की चार में से तीन पंचायतों के प्रतिनिधि वीरवार को बीडीपीओ राजपाल सिंह से मिले और कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। वहीं, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारी एसडीएम महम दलबीर सिंह व डीएसपी से मिले और सुरक्षा की मांग की।
रामकिशन मोखरा, ऋषि पूर्व सरपंच सिंहपुरा कलां, राजेंद्र तोमर गुढ़ान, अनूप सिंह सरपंच सिंहपुरा खुर्द व मोखरा के ग्रामीण डीसी से मिलने रोहतक पहुंचे और बताया कि 11 जून को मोखरा में कुछ लोगों द्वारा सांसद राजकुमार सैनी की रैली करवाई जा रही है। सांसद समुदाय विशेष के खिलाफ बोलते हैं। इस कारण गांव में तनाव फैल सकता है। इस कारण रैली को रद्द करवाया जाए। डीसी की गैर मौजूदगी में ग्रामीण बीपीडीओ राजपाल से मिले और एक मांगपत्र दिया। मांगपत्र पर गांव मोखरा की पंचायत मोखरा खास, मोखरा रोज व मोखर छाज्जान के सरपंच की मोहर भी थी। जबकि कार्यक्रम का आयोजन मोखरा खेड़ी में किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोखरा में होगी सांसद की सभा, एसडीएम से मिले लोकतंत्र मंच के सदस्य
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सदस्य प्रदेश प्रवक्ता तेजबीर सैन के नेतृत्व में वीरवार को एसडीएम महम दलबीर सिंह व डीएसपी से मिले और सुरक्षा की मांग की। सैन ने बताया कि अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। इसके चलते वे जनसभा की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed