{"_id":"5afde8344f1c1bd2408b625d","slug":"181526589492-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किमी के दायरे में दो घंटे में दो लूट व एक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किमी के दायरे में दो घंटे में दो लूट व एक चोरी
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 किमी के दायरे में दो घंटे में दो लूट और एक चोरी
बेरी।
थाना क्षेत्र के 15 किलोमीटर के दायरे में बुधवार रात को गोच्छी गांव व बेरी माइनर पर ट्रक चालकों से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं लकड़िया गांव से हाईवे पर ट्रक चोरी कर लिया गया। बेरी माइनर के पास हुई वारदात में पीड़ित शिकायत दर्ज करवाने सिटी चौकी में पहुंचा जरूर लेकिन वहां किसी की सलाह के बाद बिना शिकायत दर्ज करवाए ही वापस लौट गया। पीड़ित से लूटी गई राशि केवल 9 हजार रुपये होने के कारण कोर्ट व पुलिस के झंझट से बचने के लिए शिकायत दर्ज नहीं करवाई। वहीं बेरी थाना क्षेत्र के साथ लगते दादरी जिले के गांव इमलोटा में भी चार लोगों के द्वारा घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लूट के सभी मामले बुलेरो में सवार होकर आए 6-7 बदमाशों के द्वारा अंजाम दिए गए हैं।
-वारदात नंबर एक
गांव गोच्छी के पास हथियारों के बल पर बुलेरो गाड़ी में सवार होकर आए लुटेरों ने ट्रक चालक से रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। ट्रक चालक अजीत पुत्र जगदेव निवासी भैंसरू खुर्द, जिला रोहतक ने बेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब दो बजे अपने ट्रक में दादरी से डस्ट लेकर रोहतक जा रहा था। जब वह गांव गोच्छी के पास पहुंचा तो उसी दौरान एक बुलेरो गाड़ी में सवार होकर 6-7 युवकों ने गाड़ी को रूकवा लिया। हथियारों के बल पर उससे 25 हजार रूपए व दो मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। लुटेरों ने ट्रक चालक के दाहिनी आंख पर पिस्तौल का बट मारा, जिसके कारण ट्रक चालक अजीत सिंह को चोट भी आई है।
-वारदात नंबर दो
बेरी से होकर गुजर रही जेएलएन माइनर के समीप एक कंटेनर चालक से बुलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने 9 हजार रुपये छीन लिए। यूपी के रामनगर निवासी कंटेनर चालक ब्रह्मानंद पुत्र रूपराम ने बताया कि वह अपने ट्रक में बीज भरकर हिसार से यूपी के लिए चला था। जब वह बेरी की नहर के पास पहुंचा तो उसी दौरान ही एक बुलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 6-7 बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी रुकने पर बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उससे 9 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। मामले की शिकायत के लिए वह चौकी में गया था लेकिन बाद में उसने कोर्ट व पुलिस के झंझट से बचने के लिए शिकायत दर्ज नहीं करवाई। पीड़ित के अनुसार मामले में बरामदगी की संभावना कम है, इसलिए वह इतने कम रुपये के लिए कोर्ट के लिए चक्कर नहीं काटना चाहता।
विज्ञापन
वारदात नंबर-3
लकड़िया गांव में हाईवे किनारे खड़े एक हाइवा को अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी कर लिया गया। लकड़िया गांव निवासी चालक रवि पुत्र कपूर सिंह ने शिकायत देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह दादरी से डस्ट की गाड़ी भरकर लाया था और हाईवे के किनारे खड़ी करके घर सोने चला गया। जब वह सुबह साढे़ तीन बजे वापस हाईवे पर आया तो गाड़ी नहीं मिली। पुलिस ने रवि की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
-इमलोटा में भी हुई वारदात
बेरी थाना क्षेत्र के साथ लगते दादरी जिले के गांव इमलोटा में भी घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। लुटेरों के द्वारा प्रदीप के घर से एक मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी व पांच हजार रुपये नगद लूटे गए हैं। पुलिस बुलेरो में सवार बदमाशों के द्वारा ही वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका के साथ जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले इमलोटा में वारदात की है, इसके बाद बेरी थाना क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया है।
वर्जन
मामले की जांच की जा रही है लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। लूट की केवल एक वारदात की शिकायत मिली है तथा एक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। थाना सीमा के साथ लगते गांव इमलोटा में भी इसी प्रकार से लूट की वारदात हुई है। आरोपी वहां भी बुलेरो में सवार बताए जा रहे हैं तो दादरी पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
नरसिंह, एसएचओ, बेरी थाना।