{"_id":"5a0b45ca4f1c1b7a548bce8e","slug":"181510688202-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्रशर सील, रेलवे सहित छह ठेकेदारों को प्रशासन ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्रशर सील, रेलवे सहित छह ठेकेदारों को प्रशासन ने थमाया नोटिस
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्रशर सील, रेलवे सहित छह ठेकेदारों को प्रशासन ने थमाए नोटिस
चरखी दादरी।
एनजीटी के आदेशों पर प्रदूषण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने युद्घ स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मसले पर पहले ढिलाई बरतने वाला जिला प्रशासन अब फ्रंट फुट पर है। जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार व मंगलवार को बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासनिक टीम ने आदेशों की अवहेलना करने पर एक क्रशर को सील कर दिया है जबकि एसडीएम के आदेशों पर बिजली निगम ने चिड़िया स्थित सीमेंट फैक्ट्री व एक शहर की एग्रो फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन भी काटा है। एसडीएम ने हिदायतों को ताक पर रखकर रोडियों की ढुलाई करने पर रेलवे व उसके चार ठेकेदारों को नोटिस थमाकर जुर्माना भी लगाया है। इन पांचों में से किसी ने अभी जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया है। वहीं, प्रशासन ने तीन सड़कों का निर्माण कराने वाले ठेकेदारों पर भी जुर्माना लगाकर नोटिस थमाएं हैं। इन तीनों ठेकेदारों ने जुर्माना राशि अदा करते हुए आगामी आदेशों तक निर्माण कार्य शुरू न कराने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, एनजीटी के आदेशों पर नगर परिषद ने भवन निर्माण सामग्री की बिक्री पर भी बैन लगा दिया है।
शहर में प्रदूषण का स्तर इस समय काफी ज्यादा है। जिला प्रशासन के पास पहुंची प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की रिपोर्ट में भी प्रदूषण के सतर को चिंताजनक माना गया है। जिला उपायुक्त ने पांच दिन पहले ही क्रेशरों व बिना जिग-जैग संरचना वाले ईंट-भट्ठों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा प्रशासन ने रेती, रोडी, बजरी सहित प्रदूषण का कारण बनने वाले मेटेरियल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने व ले जाने पर पाबंदी लगा दी थी। सोमवार को एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को गुपचुप तरीके से एक क्रेशर संचालक द्वारा मशीनों को चलाने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एसडीएम खनन व बिजली निगम के अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचे और क्रेशर को सील कर दिया। एसडीएम ने मौके पर ही मौजूद बिजली निगम के अधिकारियों को कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि टिकाण कलां के समीप यह क्रेशर डीसी विजय कुमार सिद्प्पा के आदेशों के बावजूद चलाया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के समीप रोड़ियां भी ट्रेन में भरी जा रही थी जबकि इस काम पर भी जिला प्रशासन ने बैन लगा रखा है। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना होने पर रेलवे विभाग व उसको चार कांट्रेक्टरों को जिला प्रशासन ने नोटिस थमा दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन पर पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कूड़ा जलाने वाले छह लोगों को नगर परिषद ने सौंपे नोटिस
सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि कुछ लोग कचरे के ढेर को आग लगाकर प्रदूषण के स्तर को बढ़ाते मिले जबकि यह प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के नियमों के खिलाफ हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए नगर परिषद ने इन्हें नोटिस सौंप दिए हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर परिषद के बैक साइड निवासी रामकिशन, बधवाना गेट निवासी अमित, तिकोना पार्क निवासी विष्णु, महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी देवेंद्र, कालेज रोड निवासी राकेश को हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट-1973 की धारा-158 के तहत नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल की बिक्री बंद, 32 मालिकों को दिए नोटिस
नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बताया कि डीसी के आदेशों पर शहर में भवन निर्माण सामग्री की बिक्री बैन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की टीमों ने 15 लोगों को खुले में मकान की निर्माण करते हुए पकड़ा। सचिव ने बताया कि इन सभी मकान मालिकों को नगर परिषद कर्मचारियों ने नोटिस सौंप दिए है और भविष्य में अगर खुले में निर्माण कार्य किया तो बिल्डिंग सील की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वाले 32 लोगों को भी नोटिस देकर सामान बिक्री बंद रखने की चेतावनी दी गई है।
निगम ने दो बड़ी फैक्ट्रियों के काटे कनेक्शन
बिजली निगम के एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि निगम ने चिड़िया स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री व घिकाड़ा रोड स्थित एक एग्रो फैक्ट्री के बिजली कनेक्शन शनिवार देर शाम काट दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली अन्य इकाईयों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई बिजली निगम अमल में लाएगा।
तीन सड़क ठेकेदारों पर 15-15 हजार ठोका जुर्माना
एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि रेलवे व उसके ठेकेदारों के साथ-साथ तीन ठेकेदार भी आदेशों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य करवाते मिले। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने इन पर जुर्माना लगाकर नोटिस थमा दिए। एसडीएम ने बताया कि तीनों ठेकेदारों ने 15-15 हजार रुपये की जुर्माना राशि का भुगतान कर दिया है।
वर्जन::
हमने एक क्रेशर को सील किया है जबकि दो फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। रोड़ियों की ढुलाई करते पाए जाने पर रेलवे सहित चार ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। तीन ठेकेदार भी सड़क निर्माण में आदेशों को ताक पर रखते मिले। इनका भी 15-15 हजार रुपये का चालान किया गया है।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम