{"_id":"5a0762484f1c1ba7678bae7c","slug":"181510433352-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : हुड्डा
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा करते हुए कहा है कि हिमाचल में जिस उत्साह के साथ मतदान हुआ है, उससे साफ है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं उन्होंने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे फुलप्रूफ नहीं कहा जा सकता है।
पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि जिस तरह केंद्र सरकार जीएसटी को लेकर बार-बार बदलाव कर रही है, उससे साफ है कि नोटबंदी की तरह बिना होम वर्क किये ही सरकार ने आनन-फानन में जीएसटी को लागू किया था। पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए, ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सके। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी कम हैं, इसके बावजूद भी आज तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अगर तेल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो तेल की कीमत 25 रुपये के करीब होगी, जिससे महंगाई भी कम होगी।
पूर्व सीएम ने एक बार फिर किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज माफ हो सकते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान हितैषी नहीं, बल्कि किसान विरोधी सरकार है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के दौरान सरकार ने सभी वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। न तो सरकार ने किसी को छेड़ा था और न ही किसी को छोड़ा था।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने जसिया में होने वाली महापंचायत में जाने से भी इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने आरक्षण की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन हिंसा के पीछे सरकार का हाथ था। सरकार ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार प्रदेश को जलवाया है। प्रदेश के गठन के बाद आज तक पुलिस की गोली से इतने बड़े स्तर पर लोगों की मौत नहीं हुई थी, जितनी भाजपा सरकार के तीन साल के दौरान हुई है। पिछले तीन-चार दिनों से फैले स्मॉग को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि इसके लिए अकेले किसानों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, इसमें सरकार की भी जिम्मेदारी होती है और सरकार को समय रहते जरुरी कदम उठाने चाहिये थे। पूर्व सीएम ने प्रदेश में डेंगू की बीमारी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कतई मानने को तैयार नहीं हैं कि प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है।