फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घरों से निकलने से पहले सोच लें बसें रहेंगी बंद, 22 ट्रेन भी रद

घरों से निकलने से पहले सोच लें बसें रहेंगी बंद, 22 ट्रेन भी रद

Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
घरों से निकलने से पहले सोच लें बसें रहेंगी बंद, 22 ट्रेन भी रद
घरों से निकलने से पहले सोच लें बसें रहेंगी बंद, 22 ट्रेन भी रद
विज्ञापन

- डेरा प्रमुख पर कोर्ट के फैसले के मद्देनजर प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम
यमुनानगर। सीबीआई की पंचकूला कोर्ट में साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख पर फैसले के मद्देनजर किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। इसी के तहत बसों का संचालन बंद कर दिया गया है, रेलवे ने चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली 22 ट्रेनें भी शुक्रवार के लिए रद कर दी है। इससे घरों से निकलने से पहले सोच लें, आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी हो तभी वाहनों के इंतजाम के बाद ही घरों से निकलें। यमुनानगर डिपो से शुक्रवार को कोई भी बस नहीं चलेगी। वहीं, जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 22 ट्रेनें शुक्रवार के लिए रद कर दी गई हैं। यमुनानगर डिपो से प्रदेश व प्रदेश के बाहर के कई रूटों पर बस सर्विस वीरवार को भी बंद रही। वहीं, शाम चार बजे के बाद सभी बसों का संचालन बंद कर दिया गया। उधर, जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई है। वीरवार को भी जिले के कई प्राइवेट स्कूल बंद रहे।
यमुनानगर डिपो से वीरवार को चंडीगढ़, शिमला, मनाली, कांगड़ा, अमृतसर, सिरसा, हिसार और कैथल के लिए कोई बस रवाना नहीं हुई। शाम चार बजे के बाद बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया और सभी बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया। जो बसें सुबह लंबे रूटों के लिए रवाना हुईं, उनके चालकों को रात आठ बजे से वापस आकर बसों को डिपो में खड़ा करने को कहा गया है। शाम चार बजे के बाद रोडवेज डिपो से कोई भी बस रवाना नहीं हुई है। चार बजे के बाद बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर करीब सौ बसें जाती हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी, आज चार बजे के बाद आगे का फैसला
बसें न चलने से सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत पंचकूला, चंडीगढ़ और इससे आगे जाने वाले यात्रियाें को उठानी पड़ी। यमुनानगर डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि उनके पास उच्चाधिकारियों के आदेश आए हैं कि वीरवार चार बजे से लेकर शुक्रवार शाम चार बजे तक बसों का संचालन बंद रखा जाए। शुक्रवार को चार बजे के बाद अगले आदेश जारी होंगे। उधर, जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की चेेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
रेल यात्रा होगी मुश्किल
जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को अंबाला और उससे आगे की रेल यात्रा का प्लान बनाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने शुक्रवार को करीब 22 ट्रेनें रद कर दी है। इनमें अधिकतर ट्रेनें पंजाब और राजस्थान की ओर जाने वाली हैं। रद की गई ट्रेनों में कई पैसेंजर ट्रेनें भी हैं। गौरतलब है कि जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री, सहारनपुर, मेरठ व दिल्ली आते-जाते हैं। ट्रेनें और बसें न चलने से यात्रियों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ेगी।

बाक्स-
आज बंद रहेंगे सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान
25 अगस्त को जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिल उपायुक्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थानों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। उपायुक्त डॉ. रोहताश सिंह खरब ने जिले की जनता से अपील की कि जिले में कानून व्यवस्था तथा शांति व अमन बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी ने कानून व्यवस्था या शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed