{"_id":"595e94a84f1c1be6088b4762","slug":"181499370664-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से मिली प्रतिबंधित गर्भ निरोधक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर से मिली प्रतिबंधित गर्भ निरोधक दवाएं
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर से मिली प्रतिबंधित गर्भ निरोधक दवाएं
निजामपुर। जिला सिविल सर्जन डीएन बागड़ी के नेतृत्व में वीरवार को निजामपुर में देवीलाल चौक पर स्थित दुर्गा मेडिकल स्टोर पर दोपहर 2 बजे से सांय 6.30 बजे तक छापा मार कर गर्भ निरोधक एमटीपिल गोलियों के तीन सेट मिले। टीम ने अन्य दवाओं को बरामद कर दुकान पर बैठे 70 वर्षीय बिशनलाल पर केस दर्ज करवा दिया और दुकान को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने को दुर्गा मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की सलाह प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर सीएमओ ने एक महिला को अपने हस्ताक्षर युक्त 500 के दो नोट देकर मेडिकल स्टोर पर भेजा। महिला का इशारा पाकर सिविल सर्जन डीएन बागड़ी की टीम ने छापामारी की कार्रवाई की। जिस पर तीन सेट गर्भ निरोधक दवाएं पाई गई। करीब 4 घंटे की जांच के बाद स्टोर से मिली प्रतिबंधित दवाओं के साथ मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया। इस टीम में सीएमओ डीएन बागड़ी, डिप्टी सीएमओ रामनिवास, डिप्टी सीएमओ अशोक, ड्रग्स इंस्पेक्टर हेमंत, जितेन्द्र चहल बीईए, नांगल चौधरी थाना एसएचओ रमेश कुमार, निजामपुर चौकी इंचार्ज करणसिंह, सुभाष व यशवंत आदि शामिल थे।
हमें शिकायत मिली थी कि निजामपुर में एक मेडिकल स्टोर पर एमटीपिल दवाइयां बगैर डॉक्टर की सलाह पर बेची जा रही हैं। इस पर टीम ने 4.30 घंटे तक दवाइयों की जांच करके छापामारी की कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी और साथ ही स्टोर को सील किया गया।---अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ,
विज्ञापन
यह मेडिकल स्टोर उनके दामाद का है, उनकी बेटी बीमार होने पर दामाद उनको दिखाने बाहर गए हुए थे। वह वैकल्पिक दुकान में जनरल स्टोर का सामान भी बेचता था।---बिशनलाल, दुकानदार