फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अरबन आउटरीच कैंप में 160 मरीजों को किया चैकअप

अरबन आउटरीच कैंप में 160 मरीजों को किया चैकअप

Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
अरबन आउटरीच कैंप में 160 मरीजों को किया चैकअप
अरबन आउटरीच कैंप में 160 मरीजों को किया चेकअप
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के गंगा नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अरबन आउटरीच कैंप का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य आम जनता को विशेषज्ञों द्वारा (बाल रोग, महिला रोग, दंत रोग व सर्जरी आदि) मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सिविल सर्जन ने उपस्थ्ति जनसमूह को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी। समय पर उचित टीकाकरण, जच्चा-बच्चा की जांच व मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव, संक्रामक रोगों जैसे क्षय रोग, खसरा, चिकन पोक्स और आक्रामक रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर व हृदय रोग आदि से बचाव के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। नेशनल अरबन हेल्थ मिशन के अंतर्गत प्रत्येक माह में प्रत्येक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-दो आउटरीच कैंप लगाए जाने हैं, ताकि अधिक से अधिक स्लम क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। यमुनानगर जिले में कुल पांच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दस कैंप लगाए जाने है। इसमें बाल रोग चिकित्सक डॉ. विशाल कालड़ा, दंत रोग चिकित्सक डॉ. वरुण धीर, अरबन पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित द्वारा लगभग 160 मरीजों का मुफ्त हेल्थ चैकअप व मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। मौके पर सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. राजेश नागर, अरबन नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला मास मीडिया अधिकारी सुदेश कांबोज, अरबन हेल्थ कंसलटेंट गीतू मल्होत्रा, कंप्यूटर असिस्टेंट प्रीती बख्शी एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा कैंप की सफलता हेतू पूर्ण सहयोग दिया गया।
विज्ञापन

फोटो-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed