फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1800 policemen will handle security in the district

Rohtak News: जिले में 1800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 15 Aug 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
1800 policemen will handle security in the district
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस की परेड को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चकबंद कर ली है। रात 12:00 बजे से जिले के 30 स्थानों और बाहरी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर दिया। कोई भी बाहरी या असामाजिक तत्व गलत इरादे से प्रवेश नहीं कर पाएगा। जिले में 1800 पुलिसकर्मियों सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वहीं, राजीव गांधी स्टेडियम,महम राजकीय विद्यालय एवं सांपला नई योजना मंडी में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की चारों तरफ की सीमाओं पर भी पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रवेश के लिए एथलेटिक स्टेडियम के गेट नंबर 3 को वीआईपी में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ही आरक्षित किया गया है। आम लोग एथलेटिक स्टेडियम के गेट नंबर 1,2 व 4 के ग्राउंड से प्रवेश कर सकेंगे। ग्राउंड में प्रवेश करने वाले लोगों की सघन जांच की जाएगी और उनको पार्किंग भी अलग से दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज से लेकर पुलिस उपाधीक्षक तक अपने-अपने क्षेत्र में होटल रेस्टोरेंट सारी धर्मशाला एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इससे असामाजिक तत्व और अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी। जिले भर में तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों से ली किया गया है और उनकी ड्यूटी सीमा एवं शहर के मुख्य स्थान पर लगाई गई है। पुलिस किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि दंगा नियंत्रक, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड समेत अन्य सभी विंग आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed