फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 lakhs cheated in the name of sending employment visa to Canada

Rohtak News: कनाडा में रोजगार वीजा पर भेजने के नाम पर 18 लाख ठगे

Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
18 lakhs cheated in the name of sending employment visa to Canada
रोहतक। चार युवकों को कनाड़ा वर्क वीजा पर भेजने के नाम 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया हैश्र। चार साल से पैसे लेकर लगातार आरोपी टरकाते रहे और जब पैसा नहीं दिया तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की। अब शिवाजी कॉलोनी थाना में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से रिटौली और फिलहाल सुनारिया चौक क्षेत्र निवासी सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसे रोहतक में खरैंटी निवासी सतीश मिला था। वह रोहतक में ही रहता था और इसके बाद फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने बताया कि वह युवाओं के लिए वर्क वीजा कनाडा में लगवाता है। उसकी उच्चाधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। उसके चक्कर में आकर दो भांजे और दो भतीजों को कनाड़ा भेजने की बात हुई और उसने कुल 18 लाख रुपये की मांग की। सुनील ने बताया कि 26 अप्रैल को करीब 6 लाख रुपये ऑनलाइन उसकी पत्नी के खाते में और करीब 12 लाख रुपये नकद उसके घर पर दिए थे। इसके बाद मोहाली स्थित ऑफिस में उसने अपनी एजेंट प्राची के पास भेजा और चारों युवकों का मेडिकल कराया गया। दिसंबर-2022 तक उनको आश्वासन मिलता रहा। पांच जनवरी 2023 को फिर उसने बताया कि कनाडा जाने से पहले छह माह तक सिंगापुर रहना होगा। इसके लिए पांच लाख रुपये और लेकर उनको सिंगापुर के लिए चार माह का वीजा लगा दिया। चार माह बाद फिर से कहा कि अब नियम बदल गया है और नए तरीके से कनाडा के लिए वीजा लगाना पड़ेगा, लेकिन विभाग में आरोपी ने एक भी फाइल नहीं लगाई थी। इसकी जानकारी मिली तो उसने उनके पैसे लौटाने की बात कही। उसने फोन उठाने बंद कर दिए तो अगस्त-2023 में आरोपी ठग के अमृत कालोनी स्थित घर पर गया। जहां पर पता चला कि वह घर बेचकर कहीं दूसरी जगह चला गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है और किसी अन्य के साथ तो इस तरह की घटना नहीं हुई। इन सभी की जांच के बाद आरोपी की तलाश की जाएगी।

- हिमांशु गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed