फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 lakh deal made to send him to America but 56 lakh was charged Rohit from Rohtak treated worse than prisoner

Haryana: अमेरिका भेजने के लिए 18 लाख में हुई बात और 56 लाख वसूले; रोहतक के रोहित के साथ बंदियों से बुरा बर्ताव

Tue, 06 May 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 May 2025 11:40 AM IST
सार

सुरिनाम पहुंचने पर 35 लाख रुपये की राशि न देने पर आरोपियों ने उनका वहां रहने वाले साथियों से शारीरिक उत्पीड़न कराना शुरू कर दिया। उसे बिना खाना दिए चार दिन छोटे से कमरे में कैद रखा था। उनका मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज और पर्स आदि छीन लिए गए थे।

विज्ञापन
18 lakh deal made to send him to America but 56 lakh was charged Rohit from Rohtak treated worse than prisoner
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डंकी रूट से अमेरिका भेजे गए गिझी निवासी रोहित ने विदेश भेजने वाले गिरोह के 6 सदस्यों के खिलाफ थाना सांपला में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजने के लिए 18 लाख रुपये में बात करके 56 लाख रुपये वसूले गए थे। पुलिस ने सोनीपत के गामड़ी गांव निवासी आशु, अंकुश गामड़ी, कैमला निवासी अंकुश, राजेंद्र, मुकेश और मंदीप, मातन निवासी मंदीप आदि के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह दो दिन पहले ही घर लौटा है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि उनसे सोनीपत के गांव गामड़ी निवासी अंकुश मलिक ने संपर्क किया था। आरोपी ने बताया था कि उसका भाई आशु मलिक अमेरिका में रहता है और उनको कानूनी वीजा से अमेरिका भिजवा सकता है। उसने दावा किया कि उनके भाई के माध्यम से पहले भी कई लोगों को अमेरिका भेजा जा चुका है। अमेरिका भेजने का खर्च 18 लाख रुपये आता है।
विज्ञापन


करियर और परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अमेरिका जाना उचित समझा और राजी हो गया। अंकुश ने अपने भाई आशु से बात कराई तो कहा कि उनसे संदीप संपर्क करेगा। साथ ही बताया कि अमेरिका से पहले उसे अजरबैजान भेजा जाएगा। वहां से टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका के लिए एप्लाई किया जा सकेगा। 25 अप्रैल को उसे अजरबैजान भेजा गया और कहा कि यहां से तीन-चार स्थानों पर यात्रा करनी होगी। इससे उनकी ट्रेवल हिस्ट्री बन सकेगी। अजरबैजान से उनको कजाकिस्तान और फिर वहां से भारत वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये नहीं देने पर पीटा गया और प्रताड़ना दी गई
सुरिनाम पहुंचने पर 35 लाख रुपये की राशि न देने पर आरोपियों ने उनका वहां रहने वाले साथियों से शारीरिक उत्पीड़न कराना शुरू कर दिया। उसे बिना खाना दिए चार दिन छोटे से कमरे में कैद रखा था। उनका मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज और पर्स आदि छीन लिए गए थे। राजेंद्र ने परिवार के लोगों को डराया तो उन्होंने भय से 20 लाख नकद और दो लाख रुपये ऑनलाइन भेज दिया। लेकिन राजेंद्र ने आशु और संदीप आदि को 16 लाख रुपये ही दिए थे।

इसके बाद आरोपियों ने उसे सुरिनाम से फॅच, गुयाना और ब्राजील भेजा गया। वहां पर फिर संदीप ने 11 लाख रुपये और फिर फोन बंद कर लिया। इसके बाद फिर रुपये की मांग की गई और मांग पूरी न करने पर माफिया को बेचने की धमकी दी। उनके इन्कार करने पर एक खदान में ले जाकर छोड़ दिया। परिवार के लोगों से बात नहीं हुई तो उन्होंने आरोपियों से बात की और फिर रुपये लेकर उसे ब्राजील से बोलिविया, पेरू, इक्वाडोर और वहां से कोलंबिया भेजा गया।

वहां पर फिर रुपये की मांग की गई और परिजन से रुपये मिलने के बाद पनामा, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडूरस और ग्वाटेमाला भेजा गया। इन देशों के एजेंट को रुपये नहीं दिए तो उन्होंने खाना बंद कर दिया और आगे भेजने से भी इन्कार कर दिया। उनके परिवार ने फिर रुपये दिए और उसके बाद मैक्सिको ले जाया गया। जहां पर रुपये की वजह से उनको डेढ़ माह तक रखा गया।

आशु ने फर्जी वकील के साथ पहुंचाया अमेरिका की सीमा पर
पीड़ित ने बताया कि आशु एक फर्जी वकील के साथ अमेरिका की सीमा पर मिला, लेकिन वह भी फर्जी था। उसे 14 फरवरी 2025 को अमरिकी अधिकारियों ने पकड़ लिया और डिटेंसन सेंटर में रखा गया। वहां से दो मई 2025 को भारत डिपोर्ट कर दिया गया।


हर रोज 50 ग्राम चावल खाकर बिताया एक माह
रोहित ने बताया कि 50 ग्राम उबला चावल दिया जाता था और उसी को खाकर 24 घंटे तक जीवित रहना था। रुपये नहीं मिलने तक आरोपियों ने उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया। आरोपियों द्वारा मारपीट तक की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed