{"_id":"5c86ce64bdec22145c46d217","slug":"171552338532-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल
विज्ञापन
रोहतक। बोर्ड परीक्षा में भी मनचले अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां भी वे अपनी निमभन मानसिकता को दर्शा रहे हैं। परीक्षा केंद्र में नकल के साथ छात्राओं को अश्लील पर्चियां भेजी जा रही हैं। इनमें से किसी पर प्यार का इजहार तो किसी पर अपशब्द लिखे होते हैं। बेटियां इस अश्लीलता से खासी परेशान हैं। परीक्षा के दौरान तैनात पुलिस के जवान भी ऐसे मनचलों से पार नहीं पा सके हैं।
बोर्ड चेयरमैन के स्कूल में दौरे की सूचना उनके पहुंचने से पहले पहुंच रही है। इसके चलते ज्यदातर केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती है। उड़नदस्ते के लौटने के बाद फिर से नकल फेंकना व उत्तर नकल करना शुरू हो जाता है। इससे दो दिन पहले 12वीं के पेपर में खरकड़ा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने बढ़ती बाहरी हस्तक्षेप के चलते परीक्षा लेने से इनकार कर दिया था, मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी। महम के भिवानी रोड पर स्थित सरकारी स्कूल में भी हालात खराब हैं। यहां बाहरी युवक धारा 144 को तोड़ते हुए परीक्षा केंद्र के पास की इमारत से नकल पहुंचा रहे हैं।
टूट सकता है खिड़वाली का परीक्षा केंद्र
खिड़वाली का परीक्षा केंद्र भी टूटने के कगार पर है। यहां के परीक्षा अधीक्षक ने इस केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप के चलते इसे शहर में शिफ्ट करने का मुद्दा उठाया था, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने यहां के परीक्षा नियंत्रक सुदेश को हटा कर सतीश चंद्र को केंद्र की जिम्मेदारी सौंप दी है। वे यहां आब्जर्वर तैनात थे। अब बोर्ड उनकी जगह नया आब्जर्वर नियुक्त करेगा। परीक्षा केंद्र अधीक्षक बदलने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो यहां के विद्यार्थियों को भी पेपर देने शहर आना होगा।
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही पर गिरी चेयरमैन की गाज
बोर्ड चेयरमैन के उड़न दस्ते ने बाहरी हस्तक्षेप व परीक्षा की पवित्रता भंग होने के चलते सात परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु अकबरपुर-1, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालौठ-1 (बी-1), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खिड़वाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोई-1 (बी-1), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोई-2, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी-1 (बी-1) व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी-2 (बी-2) शामिल है। इसके अलावा अध्यक्ष के उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालौठ-1 (बी-1) पर नियुक्त सुपरवाइजर, प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर को ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया है।
वर्जन :
परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तेक्षप है। केंद्र में अंदर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जा रही है। खिड़वाली में मेरे से पहले व बाद में भी उड़न दस्ते गए हैं। सभी को व्यवस्था बेहतर मिली है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक को कुछ दिक्कत थी। वे परीक्षा केंद को शहर में शिफ्ट कराना चाहते थे। केंद्र अधीक्षक ने ड्यूटी नहीं संभाल पाने में खुद को असमर्थ बताया है। इस बारे में लिखित पत्र दिया है। इसके चलते बोर्ड में संपर्क कर आब्जर्वर सतीश चंद्र को जिम्मेदारी सौंपी है।
परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी
वर्जन :
परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्वक कराने के लिए बोर्ड का हर कर्मचारी निष्ठा के साथ काम कर रहा है। सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। इस दौरान बाहरी हस्तक्षेप व नकल मिलने पर सात केंद्राें का पेपर रद्द किया गया है। बहुअकबरपुर परीक्षा केंद्र शहर में शिफ्ट किया गया है। परीक्षा अधीक्षकों को नकल पर अंकुश के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
फोटो नम्बर ऱ् एमएचएम 05
फोटो कैप्शन ऱ् महम के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केन्द्र के पास नकल डालने के लिए पहुंचे बाहरी युवक
-----