फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सरंपच ने अपनी शादी में लिया आठवा फेरा

सरंपच ने अपनी शादी में लिया आठवा फेरा

Tue, 18 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
सरंपच ने अपनी शादी में लिया आठवा फेरा
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-1
कन्या भ्रूण हत्या न करने को तैमूरपुर गांव में आठवां फेरा लेता दूल्हा और दुल्हन ।
---
तैमूरपुर गांव के सरपंच ने शादी में कन्या भ्रूण हत्या न करने को लिया आठवां फेरा
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाने और शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य कर चुके हैं सरपंच विनोद
-विनोद मेहरा ने बताया-पिता से कन्याओं को बचाने की सीख मिली थी
-भाई को बेटी होने पर भी किया था कुआं पूजन
-हर किसी ने की सरपंच की पहल की सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कलानौर क्षेत्र के तैमूरपुर गांव के सरपंच ने अपनी शादी में कन्या भ्रूण हत्या न करने का भी संदेश दिया। शादी में सात फेरों के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या न करने को आठवां फेरा भी लिया। हर किसी ने सरपंच की इस पहल की सराहना की।
विनोद कुमार मेहरा तैमूरपुर गांव के सरपंच हैं। उनकी शादी झज्जर के सासरोली गांव के लक्ष्मण सिंह की पुत्री सुनीता के साथ 15 दिसंबर को गांव में ही हुई। सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने शादी में सात फेरों के सातों वचनों को निभाने के वायदे के साथ आठवां वचन बेटी बचाने यानी कन्या भ्रूण हत्या न करने का भी लिया। एक गांव के मुखिया यानी सरपंच होने के नाते उनके इस प्रयास की काफी सराहना हुई। शादी समारोह में कलानौर की विधायक शकुंतला खटक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरों को भी कर रहे जागरूक
विनोद मेहरा ने बताया कि पिता से कन्याओं को बचाने की सीख मिली थी। वह पिछले कई साल से आसपास के लोगों को भी कन्या भ्रूण हत्या न करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। गोष्ठी और जागरूकता अभियान भी समय-समय पर चलाए जाते हैं। सरपंच का कहना है कि अन्य लोगों को भी शादी के समय कन्या भ्रूण हत्या रोकने को शादी में आठवां फेरा लेने को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव को खुले में शौच मुक्त करने पर सरपंच को किया गया था सम्मानित
गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाने को पौधारोपण और शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य करने वाले सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने गांव को खुले में शौच से भी मुक्त कराया है। इसके लिए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा के प्रति उन्होंने काफी बेहतरीन प्रयास और कार्य किए हैं।

-----
भाई को बेटी होने पर पूरे गांव को दी थी दावत
सरपंच के बडे़ भाई बसंत कुमार की बेटी होने पर गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों ने इसके लिए भी सरपंच के परिवार की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed