फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दी

दी

Wed, 12 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दी
घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित गली सुख सागर कॉलोनी निवासी एक महिला ने पड़ोस के एक युवक पर एक साल पूर्व घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से मानसा पंजाब और हाल सुखसागर कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2017 के सितंबर-अक्तूबर माह के दौरान सुख सागर कॉलोनी निवासी प्रेम ने बाद दोपहर उसके घर में घुसकर उसके साथ गलत काम किया। यही नहीं इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बार-बार दी जा रही धमकियों से परेशान होकर उसने सोमवार की शाम को महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुशीला ने बताया कि महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed