{"_id":"5b37edfd4f1c1b264d8b944f","slug":"171530392061-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसिटी ने जमा कराया 27 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, आखिरी दिन आए 1 करोड़ 17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसिटी ने जमा कराया 27 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, आखिरी दिन आए 1 करोड़ 17 लाख
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित..........
आखिरी दिन प्रॉपर्टी टैक्स आया सवा करोड़, सनसिटी ने जमा कराए 27 लाख रुपये
- आधा दर्जन होटल मालिक भी पहुंचे टैक्स जमा कराने
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ब्याज माफी योजना के आखिरी दिन नगर निगम में दिनभर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की लाइन लगी रही। अकेला सनसिटी ग्रुप की तरफ से 27 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया है, जिसमें 23 लाख एक दिन पहले जमा हुए, जबकि 4 लाख की राशि शनिवार को जमा कराई गई। वहीं, आधा दर्जन होटल मालिकों ने भी छूट को देखते हुए टैक्स जमा कराया है।
नगर निगम का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके चलते निगम ने 2011 से 2018 तक के ब्याज की माफी की योजना शुरू की। योजना के तहत 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर निगम ब्याज नहीं लेगा। प्रॉपर्टी टैक्स के साथ यूजर चार्ज व फायर टैक्स को लिया गया है। ब्याज माफी छूट के आखिरी दिन सुबह 9 बजे ही निगम के नागरिक सेवा केंद्र में लाइन लग गई। आठ काउंटर पर लोगों ने एक दिन में 1 करोड़ 15 लाख रुपये टैक्स जमा कराया। शाम साढ़े छह बजे तक टैक्स जमा कराने का काम चलता रहा।
वर्जन
ब्याज माफी की योजना 30 जून को खत्म हो गई है। आखिरी दिन सवा करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। जबकि 1 अप्रैल से अब तक निगम 4 करोड़ 46 लाख रुपये टैक्स वसूल कर चुका है। 31 जुलाई तक 2018-19 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। ब्याज माफी योजना आगे बढ़ेगी या नहीं, अभी सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
- जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स आफिसर नगर निगम