{"_id":"5ad7b6274f1c1b57098b5569","slug":"171524086311-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरूक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरूक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरूक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के दादा मातुराम के खिलाफ कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा झज्जर जनसभा में शहीद भगत सिंह को फांसी देने के खिलाफ गवाही देने के आरोप का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता संत कुमार ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ बुधवार को सीजेएम योगेश चौधरी की कोर्ट में इस्तगासा दाखिल किया।
अदालत ने सांसद सैनी को 28 मई को कोर्ट में पेश होने का समन जारी कर दिया है। संत कुमार का कहना है कि उन्होंने भगत सिंह की फांसी से संबंधित 457 गवाहों के कागजात कोर्ट से निकलवाए और तहकीकात की। इसके बाद वकील से बातचीत कर सैनी के खिलाफ कोर्ट इस्तगासा दायर किया। संत कुमार ने बताया कि सैनी ने झज्जर में जनसभा में अपने भाषण में शहीद भगत सिंह को फांसी दिए जाने में चौधरी मातुराम का हाथ की बात कही थी। इसके भाषण से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुडडा और उसके परिवार एवं समस्त आर्य समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। अब मामले में 28 मई को सुनवाई होगी।