फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परिजनों की डांट से क्षुब् ध होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची किशोरी

परिजनों की डांट से क्षुब् ध होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची किशोरी

Sat, 17 Mar 2018 03:07 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
परिजनों की डांट से क्षुब्
ध होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची किशोरी
पिता की डांट से रूठकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची आठ वर्षीय बच्ची
विज्ञापन

- जीआरपी ने बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया
बाल कल्याण समिति ने बच्ची को परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर रोहतक निवासी बच्ची रेलवे स्टेशन पर आ पहुंची। जीआरपी ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। बाद में बच्ची को उसके परिजनों को हिदायत देते हुए उनके हवाले कर दिया गया।

जीआरपी के एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब आठ वर्षीय बच्ची रोहतक रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी। मामले की सूचना पाते ही उनके अलावा एसएचओ नरेंद्र कुमार, रणवीर सिंह आदि मौके पर पहुंचे और बच्ची से उसके नाम व पते के बारे में पूछा। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे डांट दिया था, जिसके कारण वह शुक्रवार को घर से निकल आई थी। जांच पड़ताल करने पर बच्ची रोहतक के रामनगर निवासी काजल पुत्री संतराम निकली। बच्ची को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में बाल कल्याण समिति ने बच्ची को उसके पिता संतराम को सौंप दिया। भविष्य में बच्ची को नहीं धमकाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed