फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे के बाद नहीं 18 मार्च की पहली सूर्य की किरण से होगा नव वर्ष का शुभारंभ

31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे के बाद नहीं 18 मार्च की पहली सूर्य की किरण से होगा नव वर्ष का शुभारंभ

Sat, 17 Mar 2018 02:55 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे के बाद नहीं 18 मार्च की पहली सूर्य की किरण से होगा नव वर्ष का शुभारंभ
18 को सूर्य की किरण से होगा नव वर्ष का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पश्चिमी सभ्यता का पीछा करते हुए हमारे देश के युवा भी 31 दिसंबर की रात्रि को 12 बजे के बाद नव वर्ष के शुभारंभ पर खुशियां मनाते हैं। जबकि हमारी संस्कृति में 18 मार्च को सूर्य की पहली किरण से नव वर्ष का शुभारंभ मनाया जाता है। पश्चिमी देश हमारी सभ्यता अपना रहे हैं और हम अपनी सभ्यता, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इसी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए भारत विकास परिषद 17 मार्च को खुशबू गार्डन में नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह जानकारी भारत विकास परिषद की शाखा अध्यक्ष आनंद कुमार गर्ग, शाखा सचिव रमन गुप्ता व कोषाध्यक्ष संजय भाटिया ने दी।

शुक्रवार को तीनों भाविप के पदाधिकारी शिक्षा भारती स्कूल परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पदाधिकारियों ने बताया कि भारत विकास परिषद एक समाजसेवी और अराजनैतिक संगठन है। समाज के प्रबुद्ध एवं साधन संपन्न लोगों के सहयोग से हम प्रयास कर रहे हैं कि एक ऐसा समाज तैयार हो, जिसमें भारतीय संस्कृति को प्रमुखता से रखा जाता हो। इसके लिए आयोजित पूर्व संध्या पर मथुरा की कलाकार वंदना व उनकी टीम अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर उपस्थित होंगे। वहीं एमडीयू के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रदीप जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष सत नारायण बंसल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed