{"_id":"5a4febe14f1c1b9b518b5276","slug":"171515187169-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मचारी 24 को देंगे एक दिन का सांकेतिक धरना, 30 को भरेंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी 24 को देंगे एक दिन का सांकेतिक धरना, 30 को भरेंगे जेल
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन 24 को देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन कर्मचारी 24 जनवरी को कार्यकारी अभियंताओं के कार्यालयों के बाहर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे। यही नहीं कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस दौरान वे अपनी गिरफ्तारियां देकर जेल भरेंगे। यह फैसला शुक्रवार को यूनियन की कर्मचारी भवन में हुई बैठक में लिया गया।
यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि यूनियन अपनी मांगों को लेकर 26 नवंबर को सीएम सिटी करनाल में आंदोलन का नोटिस दिया था। इस पर राज्य सरकार ने छह नवंबर को लिखित समय देकर वार्ता के लिए बुलाया। सकारात्मक बातचीत में सीएम के साथ कई मांगों पर सहमति बनी। इसमें समान काम समाने वेतन, पंचायतों के तहत लगे पंप ऑपरेटरों को पूर्णकालिक मान कर न्यूनतम वेतन 8100 रुपये देना, बैंक खाता खोलर नंवबर महीने का वेतन जारी करना, पक्के फील्ड कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर कर संशोधन करना, खाली पड़े पदों पर नई स्थायी भर्ती करना शामिल है। इन मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते सांकेतिक धरना व जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया गया है। यूनियन के राज्य महासचिव शीलक राम मलिक ने कहा कि 11 जनवरी को वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सिंचाई से कैनाल गार्डों, पंचायत पंप ऑपरेटरों की मांगों को लेकर बातचीत की जाएगी। अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक तय हुई है। इस मौके पर गंगाराम, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, प्रीतम, मुबीन खान, राजेंद्र, अजीत, जयपाल, सतीश, जगरूप, रामभ्ज्ञगत, राजबीर, राजकुमार, रवींद्र शर्मा मौजूद रहे।