{"_id":"59c970804f1c1b72548b46c3","slug":"171506373760-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में आज चुना जाएगा मडूटा का चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में आज चुना जाएगा मडूटा का चौधरी
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू में मडूटा (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन) का चौधरी मंगलवार को चुना जाएगा। प्रधान पद की दावेदारी के लिए दो पूर्व प्रधान मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं सेक्रेटरी और कार्यकारी परिषद के सदस्यों के लिए भी चुनाव में उतरे प्रत्याशी हर दांव-पेंच आजमा रहे हैं। चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए देर रात तक जनसंपर्क चलता रहा।
दरअसल, मडूटा के चुनाव का कार्यकाल एक साल का होता है। तत्कालीन प्रधान डॉ. विकास सिवाच का कार्यकाल 17 अगस्त को पूरा हो गया था, लेकिन किसी कारणवश चुनाव समय पर नहीं कराया जा सका। डीडीई हॉल में सुबह नौ से शाम तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। करीब 400 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रधानी के लिए चुनावी मैदान में पूर्व प्रधान डॉ. अश्वनी धींगडा और पूर्व प्रधान डॉ. विकास सिवाच मैदान में है। दोनों ही यूआईईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में कार्यरत है। पिछले चुनावों में भी दोनों का आमना-सामना हो चुका है। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। एक-दूसरे को हराने के लिए सभी जोड़तोड़ करने में लगे हुए हैं।
बाकी पदों के लिए यह है मैदान में
सेक्रेटरी पद के लिए डॉ. हिम्मत सिंह और डॉ. हरिओम मैदान में हैं। वहीं नौ लोगों की कार्यकारी कमेटी के लिए डॉ. राजेश कुमार, प्रो. सुप्रीति, डॉ. सरिता, डॉ. हरिओम, डॉ. अनिल कुमार सिवाच, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. योगेंद्र और अरुण हुड्डा के बीच टक्कर होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान और कार्यकारी कमेटी के सदस्य उप प्रधान, ज्वाइंट सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष को चुनते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
डीडीई हॉल में सुबह नौ से शाम तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
- डॉ. रणदीप राणा, चुनाव अधिकारी