{"_id":"596538cf4f1c1b5b3e8b46a9","slug":"171499805903-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे खिलाफ मुकदमे में भाजपा नेत्री की साजिश : रामपाल आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे खिलाफ मुकदमे में भाजपा नेत्री की साजिश : रामपाल आर्य
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे खिलाफ मुकदमे में भाजपा नेत्री की साजिश : रामपाल आर्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के प्रधान मास्टर रामपाल आर्य समेत कई के खिलाफ हुए मुकदमे में नया मोड़ आ गया। प्रधान मास्टर रामपाल आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर इन मुकदमों के पीछे भाजपा नेत्री और हरियाणा राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सुमन और उनके परिवार की साजिश बताया है। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले भी साजिश के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। दयानंद मठ में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मास्टर रामपाल आर्य ने कहा कि मारपीट का जो आरोप लगाया गया है वह गलत है। वहां पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दुकानदार काफी समय से दुकान का किराया नहीं दे रहा और बिना अनुमति के छत बदलने लगा था। इसके लिए मना किया गया था। विवाद होता देख खुद हमने ही पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। देर रात पता चला कि उन्हीं के खिलाफ मुकदमा करा दिया गया। प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रतिभा सुमन और उनके परिवार की सोची-समझी साजिश है। वे दो वर्ष पहले भी ऐसी साजिश कर चुके हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर इस झूठे मुकदमे को वापस ले। इस दौरान सभा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस मामले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। जिस समय यह घटना हुई हम लोग यहां पर भी नहीं थे। द्वेष भावना के चलते यह किया जा रहा है।
- प्रतिभा सुमन, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य महिला आयोग।