फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   170 compney job fair

170 कंपनियां प्रदेश के 10 हजार लोगों को आज देंगी रोजगार

Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
170 compney job fair
रोहतक। एमडीयू में सोमवार सुबह 10 बजे से दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम को चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। मेले में प्रदेश के 10 हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। इसमें 20 हजार से ज्यादा बेरोजगारों के आने की उम्मीद है। वहीं, बेरोजगारों की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाहनों की दो स्थानों पर पार्किंग बनेगी। रविवार को डीसी और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेले में हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुरुग्राम, महाराष्ट्र की 170 से ज्यादा कंपनियां आ रही हैं। मौके पर ही पात्रों का इंटरव्यू होने के बाद ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
विज्ञापन

14 हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण
रोजगार मेले में आने के लिए रविवार शाम तक 14 हजार बेरोजगार अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. नीलम ने बताया कि मेला 14 जुलाई की शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

दो स्थानों पर पार्किंग
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एमडीयू के बाहर की गई है। एक पार्किंग जाट भवन के ग्राउंड और दूसरी पार्किंग नजदीक स्थित पार्किंग में बनाई गई है।
500 पुलिस कर्मी लगेंगे सुरक्षा में
सीएम के आगमन के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दिल्ली बाईपास चौराहा और सेक्टर 14 के चौराहे पर फोर्स लगाया जाएगा। सुभाष चौक, अशोका चौक और पावर हाउस चौक पर पुलिस फोर्स लगेगी। पुलिस की कई टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 500 पुलिस कर्मी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने साथ ये कागजात लाएं अभ्यार्थी
रिज्यूम की हार्ड कॉपी, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैनकार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed